{"_id":"577ab1614f1c1b96187f9ad8","slug":"taking-bath-in-jind-spritual-bath-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडतारक तीर्थ में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडतारक तीर्थ में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी
jind
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
पिंडारा तीर्थ पर लगी श्रद्धालुओं भीड़।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवती अमावस्या के अवसर पर पिंडतारक तीर्थ पांडू पिंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और अपने पितरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान किया। सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं
के पहुंचने की वजह से शहर में जाम जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि काफी संख्या में श्रद्धालु रविवार रात्रि ही यहां पहुंच गए थे।
श्रद्धालुओं के ज्यादा संख्या में पहुंचने की संभावना के चलते जिला प्रशासन ने पहले से ही कई तरह के इंतजाम कर रखे थे। तीर्थ स्थल के पास गोहाना रोड पर वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया था। इसके अलावा जाम की स्थिति से निपटने के लिए तीर्थ स्थल व शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। इसके बावजूद दिनभर गोहाना रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। पिंडारा तीर्थ पर प्रत्येक अमावस्या पर स्नान के लिए श्रद्धालु आते हैं, लेकिन सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होती है। हरियाणा ही नहीं, दिल्ली, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पिंडारा तीर्थ पर स्नान के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं ने पिंडतारक तीर्थ में स्नान करके मनोकामनाएं मांगी तथा पितृों की शांति के लिए पिंडदान किया। अभिभावकों के साथ आए बच्चों ने तीर्थ पर लगे मेले में जमकर खरीददारी भी की।