फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   take oath,jind chair person. jind

नगर पालिका चेयरपर्सन वीना देवी और वाइस चेयरपर्सन रणधीर पांचाल ने ली शपथ

Thu, 07 Jul 2016 01:31 AM IST
jind
jind Updated Thu, 07 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
take oath,jind chair person. jind
चेयरपर्सन को शपथ दिलाते एसडीएम। - फोटो : bureau
 संयुक्त कार्यालय परिसर में बुधवार को नगर पालिका चेयरपर्सन वीना देवी और वाइस चेयरपर्सन रणधीर पांचाल को एसडीएम नरवाना बीर सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में विधायक प्रेमलता, जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक प्रेमलत्ता ने खुले मंच से पार्षदों में सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान पद के बाद नाराजगी को लेकर अपनी बातें रखी। विधायक ने साफ तौर पर मनोनीत चेयरपर्सन को कहा कि कि चेयरपर्सन सभी पार्षदों को साथ लेकर शहर का विकास करवाएं, बिना पार्षदों की सलाह के कोई काम न करें, हर पार्षद को पूरा मान सम्मान दें ताकि सबको लगे की हर किसी को मान-सम्मान मिल रहा है। विकास को लेकर कहा कि सभी पार्षदाें और चेयरपर्सन व वाइस चेयरपर्सन को मिलकर शहर को चमकाना है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में किसी भी तरह की धन की कमी आड़े नहीं आएगी। इस मौके पर पार्षद विद्या सागर, विकास श्योकंद, रेखा रानी, सोनिया, रमेश जोगी, पवन, प्यारेलाल, बुल्ला, रमेश, सोनी, रमेश मौजूद रहे। विधायक प्रेमलता ने कहा कि सभी पार्षदों की सलाह लेकर शहर के सभी वार्डों के विकास को लेकर पार्षद प्लॉनिंग बनाए।
विज्ञापन


सभी पार्षद भाजपा में जता चुके हैं आस्था: विधायक
 सभी पार्षद भाजपा में आस्था जता चुके हैं तो यहां पर किसी भी तरह की गुटबाजी विकास में बाधा नहीं बननी चाहिए। कई सालों के बाद यहां पर सर्व सम्मति हुई हैं तो सब मिलकर शहर के विकास में अपना योगदान दे ओर अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता से करवाने करवाएं ताकि पांच साल के बाद वो वार्ड में मतदाताओं के बीच जाए तो उनके वार्ड में विकास को लेकर मतदाता खुश हों। उन्होंने कहा कि कई सालों से वार्डों में विकास कार्य रुके हुए हैं। उन कार्यों को अब करवाएं ताकि लोगों को हो रही परेशानी दूर हो सकें। वार्डों के लोगों को हर मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पार्षद प्रयासरत रहे। केंद्र, प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में विकास को लेकर किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन


पद भरवाने की मांग
एसडीएम नरवाना बीर सिंह ने विधायक प्रेमलता से रिक्त पदों को भरवाने की मांग करते हुए कहा कि नरवाना, उचाना में नगर पालिका में सचिव से लेकर अधिकांश पद रिक्त पड़े है। जब तक रिक्त पद नहीं भरे जाएंगे तो काम नहीं हो पाएंगे। रिक्त पदों को भरने के बाद ही विकास कार्य होंगे। हर अधिकारी, कर्मचारी सहयोग करेगा ताकि विकास हो। बारिश का मौसम है इसमें सफाई जरूरी है, लेकिन कर्मचारी कम है। अधिकारियों के पद भी रिक्त पड़े हैं। विधायक ने इसको लेकर सीएम मनोहर लाल से बातचीत कर पदों को भरने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed