फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Take immediate action on violation of code of conduct: Vishwajeet

आचार संहिता के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई करें : विश्वजीत

Mon, 16 Sep 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 16 Sep 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Take immediate action on violation of code of conduct: Vishwajeet
15जेएनडी09: लघु सचिवालय सभागार में जिला अ​धिकारियों की बैठक लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा
जींद। विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर रविवार को सामान्य पर्यवेक्षक एवं पुलिस पर्यवेक्षक ने लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सामान्य पर्यवेक्षक एवं पुलिस पर्यवेक्षक आईपीएस विश्वजीत कामपति, आईएएस अनंत लाल ज्ञानी, आईएएस नारायण भरत गुप्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

विश्वजीत कामपति ने कहा कि जिले में किसी भी सूरत में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। अगर कोई ऐसा करा है तो उस पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को देखते हुए कैमरे और जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। चुनाव के दौरान कोई भी अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रलोभन की वस्तुओं से मतदाताओं को लुभावने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। जिले में अवैध शराब की बिक्री पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए विशेष प्रबंध किए जाएं। उन्होंने बैठक में पुलिस कर्मियों की उपलब्धता, केंद्रीय बलों की आवश्यकता, निवारक कार्रवाई आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा अंतर जिला, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रयी सीमाओं की संवेदनशीलता और समय रहते सभी जरूरी व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए। जिले में सभी नाकों पर कड़ी निगरानी रखी जानी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की तस्करी को अंजाम न दिया जा सके। पुलिस अधिकारी स्वयं प्रत्येक बूथ पर जाकर व्यवस्था देखें। सीसीटीवी कैमरों से मतदान केंद्रों के बाहर की निगरानी होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि वोटिंग प्रतिशत धीमा नहीं होना चाहिए। मतदान प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी सुमित कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

15जेएनडी09: लघु सचिवालय सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा

15जेएनडी09: लघु सचिवालय सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed