फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tahal Singh Virk elected as head of Gurdwara Singh Sabha Jind

Jind News: गुरुद्वारा सिंह सभा जींद के प्रधान चुने गए टहल सिंह विर्क

Sun, 19 Jul 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Tahal Singh Virk elected as head of Gurdwara Singh Sabha Jind
19जेएनडी02: टहल सिंह विर्क।
जींद। भारत सिनेमा रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा जींद में रविवार को लोकल कमेटी के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के एग्जीक्यूटिव सदस्य जत्थेदार करनैल सिंह निम्नाबाद ने की। बैठक में गुरुद्वारा साहिब के विकास, धार्मिक गतिविधियों के विस्तार और संगत की सेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रधान पद के लिए टहल सिंह विर्क का नाम प्रस्तावित किया गया जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई। इसके बाद उन्हें गुरुद्वारा सिंह सभा जींद का नया प्रधान घोषित किया गया। प्रधान चुने जाने पर संगत और कमेटी सदस्यों ने फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। जत्थेदार करनैल सिंह निम्नाबाद ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा, सेवा भावना और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। नवनियुक्त प्रधान टहल सिंह विर्क ने विश्वास जताने के लिए संगत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कृपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, सतनाम सिंह घुमन, सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह विर्क, बलजीत सिंह किनाना और शोभा सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed