फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tabs will have to be submitted within five days after the end of the board exam.

Jind News: बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के पांच दिन के अंदर जमा करने होंगे टैब

Thu, 14 Mar 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 14 Mar 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tabs will have to be submitted within five days after the end of the board exam.
जींद। जिले में 10वीं और 12वीं कक्षा में जिन विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से टैबलेट मिले थे उनको अब जमा करने के निर्देश मिले हैं। सभी विद्यार्थियों को यह टैबलेट अपनी बोर्ड की अंतिम परीक्षा के 5 दिन बाद स्कूल में जमा करवाने होंगे। जो विद्यार्थी स्कूलों में इन टैबलेट को जमा नहीं करेंगे उनका परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग ने दसवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस पर अमल करना अनिवार्य किया गया है। राजकीय हाई स्कूल में पढ़ने वाले दसवीं के विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षा के बाद पांच दिन में टैबलेट और सिम जमा करने होंगे। इसके बाद सिम को निष्क्रिय किया जाएगा। इसी प्रकार से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले दसवीं कक्षा के विद्यार्थी यदि दूसरे स्कूल में दाखिला लेने के लिए स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र लेते हैं तो उनसे टैबलेट लिया जाएगा। यदि वह एसएलसी नहीं लेते हैं तो टैबलेट उनके पास ही रहेंगे। इसी प्रकार 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के पास टैबलेट रहेंगे। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षा के पांच दिन के अंदर टैबलेट, चार्जर, सिम व अन्य सामान जमा कनरा होगा। स्कूल मुखिया व संबंधित कक्षा इंचार्ज कॉल के माध्यम से बच्चों को टैबलेट वापस करने के बारे में सूचित करेंगे। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी यह सुनिश्चित करेगी कि सभी विद्यार्थियों ने स्कूल में टैबलेट वापस जमा करवा दिए हैं। टैबलेट मिलने के बाद उसका रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। जिले के लगभग 25500 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए थे। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि गुम होने की स्थित को छोड़कर जो विद्यार्थी टैबलेट वापस नहीं करेंगे उनका परिणाम भिवानी बोर्ड रोक देगा। ऐसे विद्यार्थियों का परिणाम डिजिलॉकर पर भी अपलोड नहीं किया जाएगा। स्कूल प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे विद्यार्थी को एसएलसी, डीएमसी और चरित्र प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि विद्यार्थी से टैबलेट गुम हो गया है अथवा टैबलेट देने से मना कर दिया है तो उसकी सूची बनाकर अवसर पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा के बाद टैबलेट वापसी करने के आए आदेश

परीक्षा के बाद विद्यार्थियों से टैबलेट वापस लेने के आदेश आ चुके हैं। उनको अंतिम परीक्षा से पांच दिन बाद तक टैबलेट स्कूल में जमा करने होंगे। जो जान-बूझकर टैबलेट जमा नहीं करेगा बोर्ड उसका परिणाम रोक देगा, इसलिए परीक्षा के बाद सभी विद्यार्थी स्कूलों में टैबलेट जमा करवाना सुनिश्चित करें। -आनंद सहारण, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed