{"_id":"66d4d514e75ae8522e03b354","slug":"symptoms-of-dengue-found-in-a-woman-of-singhana-village-jind-news-c-199-1-jnd1001-122362-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सिंघाना गांव की महिला में मिले डेंगू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सिंघाना गांव की महिला में मिले डेंगू के लक्षण
Mon, 02 Sep 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 02 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी22: ग्रामीणों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
सफीदों। स्वास्थ्य विभाग पीएचसी मुआना की टीम ने रविवार को सिंघाना गांव में डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इसकी अगुवाई स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर रमेश चंद्र ने की। उनकी अगुवाई में स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रवीन, राजेश, संदीप, अजीत, सतीश व राजेश, एमपीएचडब्ल्यू बबीता व गीता के साथ गांव की आशा कार्यकर्ताओं की चार टीमें बनाईं।
रमेश चंद्र ने बताया कि टीम ने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक किया और मच्छर के लार्वा की जांच की। जांच के दौरान एक महिला में डेंगू के लक्षण मिले। इसके अलावा बुखार से पीड़ित 12 लोगों के सैंपल भी लिए गये। टीमों ने पानी के स्रोत, होदी, गमले, कूलर, फ्रीज की ट्रे, टायर, छत पर रखे टूटे-फूटे बर्तन व खाली बोतलों को चेक किया। गड्ढों व नालियों में भरे पानी में टेमीफोस नामक दवा डाली गई। इसके अलावा पंफलेट बांटकर व नुक्कड़ सभा कर लोगों को को जागरूक किया।