फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   sweepers accused the government of ignoring the demands

सफाई कर्मचारियों ने सरकार पर मांगों की अनदेखी का लगाया आरोप

Thu, 11 Aug 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
sweepers accused the government of ignoring the demands
रोष जताते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
नरवाना। मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया। उसके बाद सरकार का पुतला भी फूंका। जिला प्रधान जगदीश बुंबक ने कहा कि कौशल रोजगार निगम को तुरंत प्रभाव से भंग किया जाए। सरकार के साथ उनकी इसको लेकर कई दौर की बैठक भी हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके बावजूद भी उनकी इन मांगों की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पालिका परिषदों, नगर निगमों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी जो हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किए गए हैं, उनको विभाग में शामिल कर रोल पर किया जाए। वर्क आउटसोर्स ऑपरेशनल एंड मेंटिनेंस डोर टू डोर के कर्मचारियों का ठेका समाप्त कर विभाग के रोल पर किया जाए। हैड सीवरमेन, हैड माली, रोड मैट, जेई सहित अन्य सभी पदों का सृजन कर नियमित भर्ती की जाए। कोरोना से मरने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को सहायता राशि दी जाए। इस अवसर पर जगदीप, ईश्वर सिंह, पप्पू व राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed