{"_id":"673f94461c592433370ff344","slug":"swachh-bharat-mission-is-being-blown-to-pieces-at-the-railway-station-jind-news-c-199-1-sroh1006-126063-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रेलवे स्टेशन पर उड़ रही स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रेलवे स्टेशन पर उड़ रही स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां
विज्ञापन
21जेएनडी22-रेलवे स्टेशन के शौचालय में फैली हुई गंदगी। संवाद
सफीदों। रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ भारत मिशन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस स्टेशन पर कुछ शौचालय बंद पड़े हैं, वहीं जो खुले हैं उनमें भयंकर गदंगी फैली हुई है। इसके अलावा यहां के शौचालय नशेडिय़ों का अड्डा भी बने हुए है। शौचालयों में शराब की खाली बोतले व इंजेक्शन पड़े रहते हैं। स्टेशन के विकलांग महिला एवं पुरुष शौचालयों पर ताला जड़ा हुआ है, जिससे स्टेशन पर आने वाले महिलाओं व दिव्यांग यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आम यात्रियों के लिए बने शौचालयों पर भी ताले लगे हुए हैं। जो शौचालय खुले हुए हैं उनमें चारो ओर शौच व मलमूत्र बिखरा हुआ है। इस माहौल में वहां शौच जाना तो दूर खड़ा रह पाना भी बड़ा मुश्किल है। शौचालय में कई स्थानों पर नशे में प्रयोग की गई खाली इंजेक्शन की सुई भी पड़ी हुई मिली। शौचालयों पर तालाबंदी होने व साफ-सफाई ना होने के कारण यात्रियों को खुले में शौच या मलमूत्र करना पड़ता है। इसके अलावा स्टेशन पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
स्टेशन की साफ-सफाई की ओर अधिकारियों व कर्मचारियों का कोई ध्यान नहीं है। इस मामले में स्टेशन अधीक्षक अशोक यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह जिम्म्मेवारी उनकी नहीं है। इसके लिए वे सीएमआई पानीपत से बात किजिए।
विज्ञापन
वर्जन
स्टेशन की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं की सारी जिम्मेवारी स्टेशन अधीक्षक की है। सफीदों रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की हुई है। उनके संज्ञान में मामला आ गया है और सभी शौचालयों के अलावा पूरे स्टेशन परिसर की अच्छी प्रकार से साफ-सफाई करवाई जाएगी। इसके साथ-साथ बंद पड़े शौचालयों को भी खुलवाया जाएगा।
-- मुकेश कुमार, सीएमआई पानीपत