Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Suspects Demanding Ransom Engage in Shootout with Police: One Shot in the Leg, the Other Injured in a Fall

Jind News: फिरौती मांगने के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली तो दूसरा गिरकर घायल

Tue, 24 Mar 2026 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 24 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Suspects Demanding Ransom Engage in Shootout with Police: One Shot in the Leg, the Other Injured in a Fall
23जेएनडी16-पुलिस गिरफ्त में अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी। संवाद
जींद। जुलाना क्षेत्र में 17 मार्च को आढ़ती के अपहरण के प्रयास और फिरौती के मामले में पुलिस ने मालवी निवासी प्रवेश व सागर दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। इसमें प्रवेश के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरा गिरने से घायल हो गया। हालांकि एक आरोपी विक्की को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

जुलाना निवासी आढ़ती सुशील ने एफआईआर में बताया कि 17 मार्च सुबह वह सैर के लिए निकला था। उसी समय कार में आए तीन नकाबपोश युवकों ने उनके अपहरण का प्रयास किया लेकिन शोर मचाने पर लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने आढ़ती से पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी उचाना संजय कुमार के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम में चौकी जुलाना, डिटेक्टिव स्टाफ, एवीटी स्टाफ और साइबर सेल का गठन किया था। चौकी जुलाना इंचार्ज उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में 21 मार्च को आरोपी मालवी निवासी विक्की को ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई कार भी बरामद हो गई थी। आरोपी का दो दिन का रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उनकी मंशा व्यापारी सुशील से एक करोड़ रुपये लेने की थी। 22 मार्च को डिटेक्टिव स्टाफ जींद के इंचार्ज मनीष कुमार को सूचना मिली कि वारदात में शामिल दो आरोपी गतौली नहर पुल के पास अवैध हथियारों सहित मौजूद हैं।
सूचना के बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया इसमें टीम बाल-बाल बच गई। जवाबी फायर में एक गोली आरोपी के पैर में लगी। इस पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मालवी निवासी प्रवेश बताई। उसके पास से 315 बोर का पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए।

दूसरा आरोपी भागने का प्रयास करते हुए गिर गया। उसके भी पैर में चोट लगी। पूछताछ में दूसरे आरोपी ने पहचान मालवी निवासी सागर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती कराया है। एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed