फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Surya Namaskar is essential for students: Sukhwinder

विद्यार्थियों के लिए सूर्य नमस्कार जरूरी : सुखविंद्र

Sat, 07 Feb 2026 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Surya Namaskar is essential for students: Sukhwinder
06जेएनडी11: सूर्य नमस्कार करते हुए बच्चे। स्रोत संस्थान। - फोटो : 1
नरवाना। गांव कर्मगढ़ में शुक्रवार को शहीद रमेश कुमार राजकीय उच्च विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और ग्राम पंचायत परिसर में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व वक्ता रामचंद्र करसिंधु ने विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन

रामचंद्र करसिंधु ने कहा कि सूर्य नमस्कार उपयोगी अभ्यास है। नियमित योग करने से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। सूर्य को ऊर्जा और जीवन का स्रोत माना जाता है। इसलिए सूर्य नमस्कार के माध्यम से सूर्य देव को नमन कर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

योग शिक्षक सुखविंद्र ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सूर्य नमस्कार जरूरी है। इससे एकाग्रता, स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है। यह तनाव को कम करता है, जिससे पढ़ाई में मन लगता है और प्रदर्शन बेहतर होता है। उन्होंने बताया कि आज के समय में बच्चे स्क्रीन पर अधिक समय बिताते हैं ऐसे में सूर्य नमस्कार उन्हें सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed