{"_id":"680fde18bde1ba82e606ab42","slug":"surendra-was-called-to-the-field-and-injured-then-he-was-given-electric-shock-jind-news-c-199-1-sroh1006-133826-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सुरेंद्र को खेत में बुलाकर मारी थी चोट, फिर लगाया था करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सुरेंद्र को खेत में बुलाकर मारी थी चोट, फिर लगाया था करंट
Tue, 29 Apr 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
जींद। लुदाना गांव में प्रेम प्रसंग के कारण व्यक्ति की हत्या और दो आत्महत्या मामले में आरोपी सोनू को पुलिस ने सोमवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद जिला जेल भेज दिया। इस दौरान आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सोनू ने सुरेंद्र को खेत में बुलाया और उसने एक बल्ब खेत में कमरे पर लगाने के लिए दिया। जैसे ही सुरेंद्र बल्ब लगाने लगा, सोनू ने वहां पड़े एक पाइप से सुरेंद्र की गर्दन पर वार किया। सुरेंद्र नीचे खाट पर गिर गया। इसके बाद सोनू ने उसको करंट लगा दिया। बाद में सोनू ने सुरेंद्र के हाथ में भी करंट लगाया, जिससे उसका हाथ जल गया। इसके बाद सोनू उसे अपने कंधे पर उठाकर कार में डालकर सुरेंद्र के मकान पर डालकर चला गया। यहां उसने इस बात का ध्यान नहीं किया कि जहां उसने सुरेंद्र का शव डाला है, वहां बिजली नहीं है। जब सोनू की मां ने आत्महत्या कर ली तो आरोपी ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें सुरेंद्र के भाई वीरेंद्र आदि का नाम लिखकर यह साबित करने का प्रयास किया कि सोनू की मां सुदेश ने आत्महत्या इन लोगों के तानों से तंग आकर की है। इस मामले में खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने सोनू की मां की शिक्षा और इसकी लिखावट पहचाने का काम शुरू किया, क्योंकि सोनू की मां पढ़ी-लिखी नहीं थी।
पुलिस कर रही कार्रवाई
इस मामले में लुदाना गांव के सरपंच प्रतिनिधि राकेश कुमार ने कहा कि यह घटना काफी दु:खद है। इस घटना से पूरा गांव सदमे में है। एक ही परिवार में तीन मौत होना छोटी बात नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को फंसाया नहीं जाएगा और दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी सोनू की रिमांड अभी पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है, जिस कार से सुरेंद्र के मकान पर ले जाकर डाला था। यह कार गांव के ही एक व्यक्ति की है। सोनू रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर कार मांग कर लाया था।
-दीवान सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना पिल्लूखेड़ा