फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Supreme Court judge Surya Kant inaugurated the computer lab

Jind News: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश सूर्यकांत ने किया कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

Thu, 31 Oct 2024 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court judge Surya Kant inaugurated the computer lab
30जेएनडी33 : कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करते सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश सूर्यकांत व अन्य गणमान
जींद। रामराय गांव स्थित श्री ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश सूर्यकांत ने कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। कंप्यूटर लैब को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा की माता कमला देवी की याद में बनवाया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित सच्चिदानंद ने की। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा की धर्मपत्नी विशाखा शर्मा, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त वाईएस गुप्ता, एचसीएस सतपाल शर्मा, रिटायर्ड आईएएस डीडी गौतम, सीजेएम मोनिका, रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर एसडी गौतम, शुभराम वशिष्ठ, कमेटी प्रधान ऋषिकांत शर्मा, पूर्व राज्य सांसद डीपी वत्स, बार एसोसिएशन जींद व हिसार के कई अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी ने मिलकर भगवान परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि आज का युग तकनीकी का युग है। यह लैब वातानुकूलित है और इसमें 15 कंप्यूटर सेट रखे गए हैं। इस लैब में बच्चे कंप्यूटर ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा की पत्नी विशाखा शर्मा ने कहा कि आज हर जगह कंप्यूटर का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed