फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Superstition will not go away without faith in science: Naresh

विज्ञान पर विश्वास के बिना दूर नहीं होगा अंधविश्वास : नरेश

Wed, 21 Feb 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 21 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Superstition will not go away without faith in science: Naresh
21जेएनडी04: छात्राओं को संबोधित करते हुए मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान। संवाद
जींद। हिंदू कन्या कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग ने बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पूनम मोर ने की, जबकि संचालन समाजशास्त्र की प्राध्यापिका ज्योति जागलान ने किया। कार्यशाला के प्रवक्ता मनोविज्ञानी नरेश जागलान ने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, भ्रष्टाचार, जातिवाद, जनसंख्या, बेरोजगारी, शिक्षा नीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव के लिए गरीब हिम्मत नहीं जुटा पाता। मध्यम वर्ग को फुर्सत नहीं और अमीरों को जरूरत नहीं। हमारा समाज पुरानी परंपराओं पर गौरव महसूस करता है। नया सीखने को तैयार नहीं है। आज भी हम कर्मों की बजाय भाग्य पर विश्वास करते हैं। न जाने कितने छात्र-छात्राएं आज भी खुद पर विश्वास न करके ज्योतिष को हाथ दिखाते हैं और मंदिरों में जाते हैं। जब तक नई पीढ़ी विज्ञान पर विश्वास नहीं करेगी तब तक अंधविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि सामाजिक कुरीतियों का पतन करने के लिए जागरूकता और शिक्षा ही हथियार की तरह काम कर सकती है। चंचल ने भ्रूण हत्या, इशिका ने नई शिक्षा नीति, नीरज ने भ्रष्टाचार और पारुल ने निर्धनता, नैना ने घरेलू हिंसा, रितिका ने दहेज प्रथा और प्रीति ने बेरोजगारी पर विचार रखे। कार्यशाला में डॉ. रश्मि मालिक, डाॅ. रचना दलाल और मनीषा मौजूद थीं।

21जेएनडी04: छात्राओं को संबोधित करते हुए मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान। संवाद

21जेएनडी04: छात्राओं को संबोधित करते हुए मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed