{"_id":"67a3af292f127afce2065935","slug":"super-100-2201-students-took-the-exam-at-10-centers-jind-news-c-199-1-jnd1002-129537-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सुपर-100... 10 केंद्रों पर 2201 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सुपर-100... 10 केंद्रों पर 2201 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
05जेएनडी16: सुपर 100 के तहत परीक्षा देते छात्र। संवाद
जींद। सुपर-100 की परीक्षा बुधवार को जिले में अलग-अलग दस परीक्षा केंद्रों पर हुई। 2403 में से 2201 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 202 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा के समुचित क्रियान्वयन के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ रणधीर सिंह लोहान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था।
वहीं, संबंधित विद्यालय मुखिया परीक्षा के लिए अधीक्षक के रूप में मौजूद रहे। परीक्षा का समय सुबह साढ़े 11 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक रहा। 20 फरवरी को लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। लेवल-2 की परीक्षा पांच अप्रैल को होगी, जिसका परिणाम 30 अप्रैल को जारी होने की संभावना है। वहीं, पांच मई से बैच शुरू होने की संभावना है। सुपर-100 के तहत परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। उधर बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा का परिणाम सात फरवरी को जारी होने की संभावना है। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को लेवल-3 के लिए चुना जाएगा। लेवल-3 में छात्रों से एक विषय आधारित पेपर लिया जाएगा। इसके बाद पूरे प्रदेश से चुने गए तीन हजार विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के अंतर्गत स्थापित 103 केंद्रों पर उनकी शिक्षा शुरू कराई जाएगी। लेवल-3 की परीक्षा 11 फरवरी को होगी, जिसका परिणाम 20 मार्च को घोषित किया जाएगा। सात अप्रैल से बैच शुरू होने की संभावना है। मिशन बुनियाद के तहत विद्यार्थियों को 9वीं व दसवीं कक्षा में दो साल तक एकेडमिक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इस समय जिले में मिशन बुनियाद के पांच केंद्र बने हुए हैं, जिसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों शामिल हैं, जहां लगभग 250 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
बॉक्स
केंद्र अनुसार उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की जानकारी
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां-174
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद-188
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद-202
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना-292
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना-200
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना-171
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिल्लूखेड़ा-165
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों-354
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी-231
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां-455
कुल-2201
बॉक्स
शांतिपूर्वक रही परीक्षा
सुपर-100 की परीक्षा बुधवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक तरीके से हुई। 2403 विद्यार्थियों में से 2201 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा का परिणाम 20 फरवरी को आने की संभावना है। सुपर-100 में विद्यार्थियों को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।
विज्ञापन
-रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।