फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sunita Kejriwal will inaugurate assembly elections on 30th: Dr. Sushil Gupta

30 को विस चुनाव का आगाज करेंगी सुनीता केजरीवाल : डॉ. सुशील गुप्ता

Sat, 15 Jun 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 15 Jun 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sunita Kejriwal will inaugurate assembly elections on 30th: Dr. Sushil Gupta
15जेएनडी22 : पत्रकारों से बातचीत करते डॉ. सुशील गुप्ता। संवाद
जींद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल 30 जून को जींद आएंगी और यहां से विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगी। यह बात शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने सभी लोकसभा अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों से कहा कि आम आदमी पार्टी बूथ स्तर तक अपने संगठन को मजबूत कर रही है। एक-एक कार्यकर्ता से मिल रही है। तीन दिन के अंदर सभी संगठन मंत्री हरियाणा के सभी 22 जिलों में बैठक करेंगे। एक सप्ताह में सभी 90 विधानसभा में बैठक करेंगे। कार्यकर्ताओं से मिलने के अलावा गांव-गांव जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में हरियाणा के लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। बार-बार कट लगने के कारण लोग परेशान हैं। धान का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में बिजली की और मांग बढ़ेगी, पर हरियाणा सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि गत वर्षों के मुकाबले इस बार बिजली की मांग 20 प्रतिशत बढ़ी है। बिजली की खपत 27 करोड़ 14 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। अभी तक अधिकतम डिमांड 13 हजार 312 मेगावाट पहुंची है। पिछले वर्ष की तुलना में यह डिमांड 19.77 प्रतिशत अधिक है। 11 जून को प्रदेश में 26 करोड़ 31 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई। इसमें दो दिन की अवधि में 83 लाख यूनिट से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में धान की रोपाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में डेढ़ करोड़ यूनिट और बढ़ जाएगी। धान की रोपाई के समय प्रदेश में ट्यूबवेल चलेंगे, ऐसे में किसानों को बिजली की जरूरत होगी। प्रदेश में इस समय लगभग 1500 मेगावाट बिजली की कमी है, लेकिन प्रदेश सरकार इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उनके साथ संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा, रणदीप राणा, अश्वनी दुल्हेडा, आदर्शपाल सिंह, रविंद्र मटरू और महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन भी मौजूद रहे।

15जेएनडी22 : पत्रकारों से बातचीत करते डॉ. सुशील गुप्ता। संवाद

15जेएनडी22 : पत्रकारों से बातचीत करते डॉ. सुशील गुप्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed