फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sunil Saini became the new Vice President of Haryana State Youth Department.

Jind News: हरियाणा प्रांत युवा विभाग के नए उपाध्यक्ष बने सुनील सैनी

Sat, 22 Nov 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sunil Saini became the new Vice President of Haryana State Youth Department.
22जेएनडी17 : प्रोफेसर सुनील सैनी को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत कार्यकर्ता।
नरवाना। खानपुर यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर सुनील सैनी को हरियाणा प्रांत युवा विभाग के नए उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। शनिवार को शहर की लक्ष्मी मार्केट कार्यालय में भारत तिब्बत समन्वय संघ की प्रांत स्तरीय बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़वाला मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय संयोजक हमेंद्र तोमर, केंद्रीय संरक्षक व पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी व राष्ट्रीय महामंत्री राजो मालवीय की अनुमति के बाद यह नियुक्ति औपचारिक रूप से की गई। जिम्मेदारी मिलने पर प्रोफेसर सुनील सैनी ने पुष्प गुच्छ देकर राष्ट्रीय मंत्री का सम्मान किया और विश्वास दिलाया कि वे तन-मन-धन से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष ध्यान देंगे और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के संकल्प को पूर्ण समर्पण के साथ निभाएंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुखदेव जांगड़ा, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, राममेहर फौजी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed