फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sunil Jaglan's Beti Bachao Beti Padhao campaign completes 11 years.

Jind News: सुनील जागलान के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 11 वर्ष पूरे

Thu, 22 Jan 2026 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sunil Jaglan's Beti Bachao Beti Padhao campaign completes 11 years.
21जेएनडी22: बेटियों के साथ सेल्फी लेते हुए डॉ. सुनील जागलान। संवाद
जींद। जिले के बीबीपुर गांव निवासी व पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने 2012 में बेटी नंदिनी के जन्म पर कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शुरूआत की थी। उन्होंने बीबीपुर गांव से बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत कर इसको राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

अभियान के तहत उन्होंने अल्ट्रासाउंड सेंटर्स की निगरानी बढ़ाई। जागरूकता रैलियां आयोजित कीं और बेटियों के जन्म पर उत्सव मनाने की परंपरा शुरू की। उनके प्रयासों से गांव में कन्या भ्रूण हत्या पर लगभग पूर्ण रोक लगी और बेटियों के लिए सैंकड़ों कार्य किए गए।
विज्ञापन

शिक्षा सहायता से लेकर स्वास्थ्य जागरूकता के लिए भी काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता ने 2015 में इस राष्ट्रीय मुहिम को शुरू किया। जो बेटियों को राष्ट्र की ताकत मानकर समाज की सोच बदल रही है। मोदी के नेतृत्व ने लाखों परिवारों को प्रेरित किया कि बेटियां बोझ नहीं, गौरव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागलान ने इस अभियान को पंचायतों के साथ मिलकर लागू किया। महिला हितैषी और बालिका हितैषी पंचायतें बनाईं। जहां लड़कियां अब लीडरशिप भूमिकाएं निभा रही हैं। उन्होंने 2015 में सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू किया जो वैश्विक स्तर पर फैला।
वहीं गाली बंद घर, पीरियड चार्ट, लाडो पंचायत, एक पेड़ लाडो के नाम, लाडो पुस्तकालय, सेल्फी अगेंस्ट दहेज और वूमेनिया जीडीपी अभियान शामिल हैं। इनसे पुरुषों की सोच बदली, और बेटियां शिक्षा व खेल में आगे बढ़ीं।

जागलान के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सन राइज (2019, निर्देशक विभा बक्शी) ने पितृतंत्र के खिलाफ उनकी लड़ाई दिखाई। यह फिल्म 73 देशों में प्रदर्शित हुई और 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म व सर्वश्रेष्ठ संपादन के पुरस्कार जीते। फिल्म ने लाखों लोगों को प्रेरित किया कि बेटियां बचाकर समाज को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed