फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sunil Bamaniya returned to Jind from Chennai after completing a 2700 km goodwill walk.

Jind News: 2700 किलोमीटर की सद्भावना पदयात्रा पूरी कर चेन्नई से जींद लौटे सुनील बामनिया

Sat, 13 Jun 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sunil Bamaniya returned to Jind from Chennai after completing a 2700 km goodwill walk.
12जेएनडी23: शुक्रवार को पदयात्री एडवोकेट सुनील राज बामनिया का स्वागत करते हुए सामाजिक संगठनों क
जींद। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता सुनील राज बामनिया साथियों के साथ लगभग 2700 किलोमीटर लंबी सद्भावना पदयात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर एक नई मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

11 मई को जींद के रानी तालाब स्थित भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शुरू हुई यह यात्रा तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (मुख्यमंत्री आवास) तक पहुंची और शुक्रवार को जींद लौट आए।
विज्ञापन

सुनील राज बामनिया ने रानी तालाब स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील बामनिया ने बताया कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय थलापति के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में यह सद्भावना पदयात्रा निकाली गई थी। यात्रा के दौरान उन्हें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति से मिलने का अवसर भी मिला जिन्होंने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और सर्व समाज के बीच एकता का संदेश फैलाना था। हरियाणा से लेकर तमिलनाडु तक करीब आठ राज्यों से होकर गुजरी इस पदयात्रा के दौरान उन्होंने हजारों लोगों से संवाद किया और आपसी प्रेम, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed