{"_id":"60a148188ebc3e334f28701e","slug":"sunday-five-corona-infected-death-jind-news-rtk6087543140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में धीरे-धीरे कम हो रहा कोरोना संक्रमण, एक्टिव केसों में भी आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में धीरे-धीरे कम हो रहा कोरोना संक्रमण, एक्टिव केसों में भी आई कमी
विज्ञापन
जिले में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। लगातार तीसरे दिन पहली बार है, जब इस महीने संक्रमण के नए मामले 300 से कम आए हैं। रविवार को पांच लोगों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 204 मामले सामने आए हैं। रविवार को ठीक होने वालों की संख्या भी 474 रही। जिले में एक्टिव केस भी कम होते जा रहे हैं। इस समय जिले में 2305 एक्टिव केस हैं। इसके बावजूद नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। नागरिक अस्पताल में अब भी लोग घर से लाई चारपाई पर इलाज ले रहे हैं।
रविवार को गांव राजपुरा निासी 57 वर्षीय व्यक्ति, मुआना निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, भिवानी रोड बाईपास निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, जुलाना निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति तथा शांति नगर निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग को रविवार को 898 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 204 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 18958 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 16244 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 409 लोगों की अब तक मौत हो चुकी हैं। जिले में फिलहाल 2305 एक्टिव मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग को फिलहाल 1061 लोगों की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। रविवार को 492 लोगों के सैंपल लिए गए। नागरिक अस्पताल में फिलहाल 150 से अधिक मरीज दाखिल हैं। बेड की संख्या कम होने के कारण लोग अपनी खुद की चारपाई लाकर उस पर इलाज ले रहे हैं। इमरजेंसी वार्ड के बाहर 10 लोग अपनी चारपाई या स्ट्रेचर पर इलाज ले रहे हैं।
धीरे-धीरे जिले में संक्रमण कम हो रहा है। इसके बावजूद लोगों को पूरी सावधानी बरतनी होगी। जिन लोगों को बुखार की शिकायत है, उन्हें अपनी कोरोना जांच करवानी चाहिए। जब तक कोरोना जांच की रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक उन्हें अलग कमरे में रहना चाहिए। जो लोग घरों में आइसोलेट हैं, उनको लगातार अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहना चाहिए। यदि ऑक्सीजन लेवर 80 के आसपास आता है तो उन्हें अस्पताल में दाखिल होने की जरूरत है। जिन लोगों का ऑक्सीजन लेवल ठीक है, वह घर पर ही ठीक हो सकते हैं। इस समय लोगों को हौसले व हिम्मत की जरूरत है, तभी हम इस महामारी से निजात पा सकेंगे।
विज्ञापन
डॉ. पालेराम कटारिया, नोडल अधिकारी कोविड।