फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sundar Kand and Hanuman Chalisa recitation in Shri Ram Mandir

श्रीराम मंदिर में सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ

Thu, 16 Jun 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sundar Kand and Hanuman Chalisa recitation in Shri Ram Mandir
सफीदों। विश्व हिंदू परिषद दिल्ली मुख्यालय के आह्वान पर बुधवार को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराम मंदिर में आतंकवादियों से देश को बचाने की कामना के साथ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा और सुंदर कांड के पाठ किया गया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता विहिप के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने की। इस अवसर पर पहुंचे श्रीराम भक्तों का युवराज बजरंगी ने स्वागत किया। अर्चक पुरोहित दीनबंधु दीनानाथ ने संगीतमय श्री हनुमान चालीसा व सुंदर कांड का पाठ किया। इस दौरान अरविंद शर्मा ने कहा कि मजहबी उन्माद द्वारा तनाव पैदा करने का जो प्रयास किया जा रहा है, उसका उत्तर केवल एक ही है कि हिंदू अपने धार्मिक स्थानों पर अपनी उपस्थिति बढ़ाएं और गैरकानूनी तत्वों का डटकर विरोध करें। जिहादी मानसिकता वाले लोगों को समझना पड़ेगा कि किसी धर्म विशेष की आचार संहिता से हिंदुस्तान नहीं चलता है। जिहादी कट्टरता व हिंसा के विरुद्ध पूरे देश में जिला मुख्यालय पर विहिप व बजरंग दल द्वारा विरोध-प्रदर्शन किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रवीण हिंदू, मुकुल बजरंगी, युवराज, बृजभूषण गर्ग, ओमप्रकाश वशिष्ठ, संतोष गौड़, मनीषा, शिवानी व अनीता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed