फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sun came out in the afternoon, cold wave stopped shivering

Jind News: दोपहर बाद निकली धूप, शीतलहर से छूटी कंपकंपी

Thu, 02 Jan 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 02 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sun came out in the afternoon, cold wave stopped shivering
01जेएनडी15-शहर के कोर्ट रोड पर सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए। संवाद
जींद। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़कड़ाती से लोगों को बुधवार को भी राहत नहीं मिली। बुधवार को शीतलहर के चलते दिनभर लोग ठिठुरते रहे। शहर में कई जगह लोग अलावा का सहारा लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा की गति दस किलोमीटर प्रति घंटे की रही। जिले के एक्यूआई में सुधार देखने को मिला, जो कि 174 दर्ज किया गया। आगामी दो दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे वहीं उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिली रहेगी, इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पहाड़ों पर कई दिनों से हो रही बर्फबारी के दौरान चल रही शीतलहर ने ठंड में बढ़ोतरी कर दी। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। वहीं तापमान में भी गिरावट आई। दोपहर बाद सूर्य के दर्शन हो पाए लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला पाए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क और परिवर्तनशील बना रहेगा, जिससे ठंड में भी इजाफा होगा। लोगों ने ठंड को देखते हुए जल्दी से कामकाज निपटाए और अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान राजबीर, सुखदेव, रामफल, सतबीर, आजाद का कहना था कि पिछले दिनों हुई बारिश ने फसलों की सिंचाई के लिए पानी की कमी को पूरा कर दिया है। इस समय जो ठंड पड़ रही है वह फसलों के लिए अनुकूल है। गेहूं, चना, सरसों, जौ और पशुचारे के लिए मौसम बेहतरीन है। इस मौसम में फसलों को अच्छी ग्रोथ मिलेगी। गेहूं की फसल में फुटाव होगा। वहीं बारिश के कारण अब सरसों की फसल को सूखी ठंड नुकसान नहीं करेगी।




आगामी दिनों में बढ़ेगा तापमान

दो दिन बादल छाने के बाद फिर आसमान में दिन के समय धूप खिलेगी। वीरवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार को एक बार ठंड में बढ़ोतरी होगी, जिससे अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहेगा। मंगलवार को अधिकतम 17 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहेगा।

----

फिलहाल दो दिन आसमान में बादल छाएंगे। इसके बाद आसमान साफ होगा और धूप खिली रहेगी। धूप से दिन में राहत जरूर मिलेगी लेकिन सर्दी में बढ़ोतरी होगी।

--डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed