फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Suman unanimously became the deputy head of Uchana NAPA

Jind News: सर्वसम्ममति से सुमन बनीं उचाना नपा की उपप्रधान

Wed, 28 Dec 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Suman unanimously became the deputy head of Uchana NAPA
उपप्रधान बनने पर सुमन देवी का स्वागत करते पार्षद। संवाद - फोटो : Jind
उचाना। नए साल से पहले नपा को उपप्रधान मिल गया है। शहर के लोगों को कई महीनों से उपप्रधान के चुनाव का इंतजार था। नगरपालिका कार्यालय में उप प्रधान को लेकर बुधवार को होने वाले चुनाव में चुनाव अधिकारी के तौर पर एसडीएम जितेंद्र जोशी पहुंचे। नपा सचिव विक्रजीत की अगुवाई में चुनाव करवाया गया। प्रधान विकास काला सहित 12 पार्षद चुनाव में पहुंचे। वार्ड-3 से पार्षद सुमन को सर्वसम्मति से उपप्रधान चुना गया। वार्ड-13 से पार्षद राममेहर ने सुमन देवी का नाम सामने रखा तो वार्ड-8 से पार्षद कपिल जोगी अनुमोदनकर्ता बने। वार्ड-2 से पार्षद सतीशो देवी, वार्ड-9 से पार्षद सीमा देवी नपा कार्यालय तो पहुंची लेकिन चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन

प्रधान विकास काला ने निभाई सर्वसम्मति की भूमिका
चुनाव तारीख आने के बाद प्रधान विकास काला ग्रुप पर प्रधान सहित सात पार्षद एवं जेजेपी पर सात पार्षद होने की चर्चाएं शहर में थीं। माना जा रहा था कि यदि चुनाव हुआ तो दोनों बराबर होने पर टॉस से प्रधान का फैसला होने की नौबत भी आ सकती है। वार्ड-2 से सतीशो, वार्ड-9 से सीमा देवी जेजेपी समर्थक पार्षद है तो पांच पार्षद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से चंडीगढ़ आवास पर मिलकर काफी समय पहले आए थे। ऐसे में सात जेजेपी समर्थक पार्षद चुनाव को लेकर बताए जा रहे थे। ऐसे में सर्वसम्मति से उप प्रधान चुनने को लेकर विकास काला ने भूमिका निभाते हुए चुनाव से पहले बैठक कर पार्षदों से एक नाम पर सहमति बनाने की कोशिश की गई। एक नाम पर सहमति न बनने पर पार्षदों ने एक-दूसरे के नाम की पर्ची डाली गई, जिस भी पार्षद के नाम की पर्ची अधिक मिलेगी, उस पर सर्वसम्मति करने पर सहमत पार्षद हुए। सतीशो देवी, विकास काला प्रधान को छोड़ 12 पार्षदों ने अलग-अलग नाम की पर्ची मंगलवार को डाली गई थी। बैठक में पहले पर्चियों की गिनती की गई तो उसमें वार्ड नंबर-3 से जो पार्षद हैं उसके नाम के मत पर्ची के हिसाब से अधिक मिले। ऐसे वार्ड-3 से पार्षद सुमन देवी देवी के नाम पर सहमति बनी। दो पार्षद चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर नपा प्रधान विकास काला, सतीश जांगड़ा, सुनीता, पंकज, भारतभूषण, दीपक जैन, विक्रम, पूनम, गीता देवी मौजूद रही।
बिना भेदभाव के करवाएंगे काम : सुमन
सुमन देवी ने कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर प्रधान विकास काला की अगुवाई में विकास कार्य करवाए जाएंगे। यह चुनाव भाईचारे का चुनाव होता है। जहां सर्वसम्मति बनती है वहां आपस में मनमुटाव नहीं रहता है। सभी पार्षद परिवार का हिस्सा है। सभी को साथ लेकर शहर का विकास प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। पार्षदों ने सर्वसम्मति से उपप्रधान चुनकर सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा उपप्रधान को लेकर नपा कार्यालय में बैठक हुई। प्रधान सहित 12 पार्षद इस कार्यवाही में मौजूद रहे। सर्वसम्मति से वार्ड-3 से पार्षद सुमन देवी को उपप्रधान चुना गया। वार्ड नंबर-2, वार्ड नंबर-9 की पार्षद चुनाव प्रक्रिया से गैर हाजिर रही।
-जितेंद्र जोशी, एसडीएम, उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed