फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Suman, a farmer's daughter, has brought glory to the nation in rowing and is now gearing up for the Asian Games.

Jind News: किसान की बेटी सुमन ने रोइंग में बढ़ाया देश का गौरव, अब एशियन गेम्स की तैयारी में जुटीं

Thu, 21 May 2026 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Suman, a farmer's daughter, has brought glory to the nation in rowing and is now gearing up for the Asian Games.
20जेएनडी02: सुमन ​​खिलाड़ी।
जींद। जिले के संगतपुरा गांव की बेटी सुमन देवी आज रोइंग खेल में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। सुमन ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सुमन की माता कमलेश देवी गृहिणी हैं, जबकि पिता आशीष ढांडा किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद सुमन ने अपने सपनों को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया।
सुमन देवी ने वर्ष 2021 में रोइंग खेल की शुरुआत की थी। बेहद कम समय में उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 2022 में अहमदाबाद में आयोजित नेशनल गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर पहली बड़ी सफलता हासिल की। इसके बाद 2023 में खेलो इंडिया गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मैडल जीते। इसी वर्ष जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड मैडल अपने नाम किया।
विज्ञापन

सुमन का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी रहा। वर्ष 2024 में गोवा नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद 2025 में उत्तराखंड नेशनल गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया। वर्ष 2023 में थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

2025 में वियतनाम में हुई सीनियर एशियन चैंपियनशिप और 2026 में कोरिया में आयोजित एशिया कप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। सुमन देवी का सपना एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक जीतना है। फिलहाल वह जापान में होने वाले एशियन गेम्स की तैयारी में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed