फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sukhbir was murdered first by using a tester, then by strangling him with a pot

Jind News: पहले टेस्टर से गोदा, फिर गमछे से गला दबाकर की थी सुखबीर की हत्या

Tue, 13 Jun 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 13 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir was murdered first by using a tester, then by strangling him with a pot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। एक सप्ताह पहले अशरफगढ़ गांव निवासी सुखबीर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। उसकी हत्या गांव के ही कृष्ण और हरीश उर्फ बंदी ने की थी। सुखबीर आरोपी हरीश उर्फ बंदी के चाचा के खेत की जमीन बिकवा रहा था। हरीश उर्फ बंदी ने ऐसा करने से मना किया था, नहीं मानने पर दोस्त कृष्ण के साथ मिलकर योजना बनाई और निमर्मता से सुखबीर की हत्या कर दी।
गिरफ्तार आरोपी कृष्ण उर्फ झुंडिया ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सुखबीर को खेत में ले जाकर उसे शराब पिलाई और फिर बिजली के टेस्टर से उसकी छाती, गर्दन और पेट पर वार किए। इसके बाद अंगोछा (परणा) से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी हरीश उर्फ बंदी की गिरफ्तारी में लगी हुई है। पांच जून को अशरफगढ़ निवासी संदीप ने सदर थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका भाई सुखबीर पांच जून शाम को घर आया और रात साढ़े दस बजे किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आने के बाद वह घर से कहीं चला गया जो वापस नहीं लौटा। इस पर सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। सात जून को अशरफगढ़ गांव के खतों में सुखबीर का शव बरामद हुआ जो कि मिट्टी में दबाया हुआ था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इसी बीच पुलिस ने आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि तीन जून को उसके पास गांव का ही उसका दोस्त हरीश उर्फ बंदी आया। उसने बताया कि उसका चाचा अपना आधा किला जमीन बेच रहा है, जिसको सुखबीर बिकवा रहा है। उसने सुखबीर को समझाया लेकिन वह नहीं माना। यदि सुखबीर की हत्या कर दी जाए तो उनकी जमीन बिकने से बच जाएगी। फिर उन्होंने उसी दिन सुखबीर को जान से मारने की योजना बना ली। इसके बाद पांच जून को सुखबीर से बातचीत की और फिर उन्होंने अशरफगढ़ से पिंडारा जाने वाले रोड पर ठेके से शराब का आधा खरीदा। इसके बाद वह गांव के पास खाली खेत में सुखबीर और आरोपी हरीश उर्फ बंदी ने शराब पी। हरीश ने सुखबीर को ज्यादा शराब पिला दी। सुखबीर को ज्यादा नशा हो गया। फिर उन्होंने सुखबीर के साथ बहस की। फिर उसने सुखबीर को पीछे से पकड़ लिया और हरीश ने बिजली वाले टेस्टर से सुखबीर के गले, छाती और पेट पर कई वार किए। इसके बाद गमछे से सुखबीर का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर दोनों ने ईटों से सुखबीर के सिर पर कई बार किए और फिर उसे मिट्टी में दबा दिया। इसके बाद वह हरीश के घर पर चले गए। उन्होंने सबूत मिटाने के लिए अंगोछे को जला दिया।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने अशरफगढ़ निवासी सुखबीर की हत्या के आरोपी गांव के ही कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। गांव के हरीश उर्फ बंदी ने कृष्ण के साथ मिलकर सुखबीर की हत्या की थी। हरीश और सुखबीर के बीच जमीन बिकवाने का मामला था। पुलिस ने आरोपी कृष्ण को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है जबकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। -मोनिका, प्रभारी, सीआरएसयू चौकी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed