फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Suggestions sought to simplify the election system in a democratic way

Jind News: लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रणाली को और सरल बनाने के लिए मांगे गए सुझाव

Thu, 13 Mar 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 13 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Suggestions sought to simplify the election system in a democratic way
सफीदों। चुनाव प्रणाली को और अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने राष्ट्रीय और राज्य की मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों और उनके सहयोगियों से सुझाव मांगे गए। इसको लेकर सफीदों विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी पुलकित मल्होत्रा के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एईआरओ विकास कुमार ने की।
विज्ञापन

विकास कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रणाली को और सरल व पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने विभिन्न राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे गए हैं। बैठक में सभी पार्टी पदाधिकारियों द्वारा कई सुझाव साझा किए गए। इन सभी सुझावों को संबंधित अधिकारी ने मौके पर ही संक्षिप्त में लिखा गया। इसको जल्द ही राज्य चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी से कृष्ण राठी, भाजपा से गीता रानी, कृष्ण कुमार, आईएनसी से विकास कुंडू, आम आदमी पार्टी से लाभ सिंह र्आर इनेलो से पाला राम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed