फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Suggestions given to villagers to protect themselves from mosquitoes

Jind News: मच्छरों से बचाव के लिए ग्रामीणों को दिए सुझाव

Tue, 28 Jul 2026 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Suggestions given to villagers to protect themselves from mosquitoes
फोटो 27जेएनडी21-कालवा गांव में बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत कर्मचार
जींद। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गांव कालवा में डेंगू रोधी माह को लेकर सोमवार को नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सुपरवाइजर बिजेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए प्रत्येक रविवार को सूखा दिवस मनाएं और घरों, कूलरों, पानी की टंकियों, गमलों, पुराने टायरों व अन्य पात्रों में जमा पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य खाली कर साफ करें। उन्होंने कहा कि एडीज एजिप्टी मच्छर साफ और ठहरे पानी में पनपता है। उन्होंने डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर और जोड़ों में दर्द तथा लाल चकत्तों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करने और प्रत्येक रविवार को सूखा दिवस मनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed