{"_id":"5e5ea88e8ebc3eeb26457b1d","slug":"sugar-mill-boiier-malfunction-from-3-days-farmers-upset-due-to-closere-of-moles-jind-news-rtk5452840200","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से चीनी मिल के बॉयलर में आई खराबी, मिल बंद होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से चीनी मिल के बॉयलर में आई खराबी, मिल बंद होने से किसान परेशान
विज्ञापन
चीनी मिल में खड़ी गन्ने से भरी ट्रॉलियां।
- फोटो : Jind
सहकारी चीनी मिल के बॉयलर में तीन दिन से आया फाल्ट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे परेशान होकर किसान मिल में ही डेरा डाले बैठे हैं। ट्रॉलियों में भरा गन्ना सूख रहा है, जिसकी वजह से किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह सब हुआ है। यदि मिल प्रबंधन समय पर बॉयलर को देख लेता तो मिल बंद नहीं होती।
गांव कंडेला निवासी किसान होशियार, कश्मीरा, बलजीत, शमशेर, गढ़वाली खेड़ा निवासी अशोक, अनिल गतौली, राजेश, सुभाष, जसमेर खरक रामजी ने कहा कि चार दिन पहले मिल के बॉयलर की ट्यूब लीक हो गई थी। जिसकी वजह से भाप बाहर निकल रही थी। यदि मिल प्रबंधन समय पर इसकी मरम्मत करवाता तो मिल तीन दिन तक बंद नहीं रहती। जब यह ट्यूब बिल्कुल खराब हो गई और बॉयलर फटने की नौबत आने लगी तो मिल प्रबंधन की नींद टूटी और मिल को बंद किया। अब फाल्ट इतना बड़ा हो गया है कि यह ठीक होने का नाम नहीं ले रहा। मिल में इस समय 100 ट्रॉली गन्ने से भरी खड़ी हैं। इन ट्रॉलियों में भरा गन्ना सूख रहा है। इसके अलावा मिल में गन्ना लाने के लिए किसानों को पांच दिन पहले ही पर्ची थमा दी जाती है। खेतों में भी किसान अपना गन्ना काटकर साफ करके डाले हुए हैं। खेतों में लगभग 40 हजार क्विंटल गन्ना सूख रहा है। गन्ना कटने के दो दिन तक यदि मिल में पहुंच जाता है तो ठीक नहीं तो वह सूखने लगता है। प्रतिदिन औसतन दस प्रतिशत गन्ने का वजन सूखने के कारण कम हो जाता है। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।
बुधवार तक चल पड़ेगा मिल
बॉयलर की ट्यूब लीक होने के कारण फाल्ट आ गया था। इंजीनियर इसे ठीक करने में लगे हुए हैं। तीन दिन से मिल बंद है। मंगलवार रात को बॉयलर ठीक हो जाएगा। बुधवार सुबह तक मिल शुरू कर दिया जाएगा।

चीनी मिल में बॉयलर खराब होने से तीन दिन से मिल बंद होने के कारण ट्रॉलियों में लगा गन्ना।- फोटो : Jind
विज्ञापन