फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   subhash chandra bose anniversary cekebrated in the city

जिला भर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद

Mon, 24 Jan 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
subhash chandra bose anniversary cekebrated in the city
जींद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में जिले भर में कार्यक्रम हुए। इस दिन को भाजपा द्वारा पराक्रम दिवस मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने जगह-जगह कार्यक्रम कर नेताजी को याद किया। इस दौरान अन्य संस्थाओं ने भी नेताजी को श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जींद। टीम जींद सुधार ने रविवार को गोहाना रोड पर साफ-सफाई करके नेताजी की जयंती मनाई। टीम सदस्य सुनील वशिष्ठ ने बताया कि सभी लोगों को नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर उनकी जयंती मनानी चाहिए। टीम सुधार ने पटियाला चौक पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। इस मौके पर टीम सदस्य चंद्रकांत अंबानी, महाबीर हिंदू, राम, मन्नू भाई, नकुल शर्मा, देव जांगड़ा, वरुण बजाज, अमित प्रजापत, हरेंद्र कादयान व नरेश रानोलिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नेताजी ने देश में जगाई थी क्रांति की अलख : प्रमोद
जींद। गांव कंडेला में रविवार को वीर एकलव्य युवा संगठन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। संगठन अध्यक्ष प्रमोद कंडेला ने कहा कि नेताजी ने देश में आजादी के लिए क्रांति की अलख जगाई थी। इस मौके पर गुलाब सिंह, धर्मेंद्र, सोनू, सतीश, अक्षय पहलवान, कृष्ण, राजेंद्र, कुलदीप, पालेखान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनैन खाप के चबूतरे पर किया नेताजी को याद
जींद। रविवार को दनौदा गांव में बिनैन खाप के चबूतरे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर युवाओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा किसान नेता अशोक दनौदा ने कहा कि एक समय था जब बोस ने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। यह नारा देश की आजादी के मतवालों को प्रेरणा देने के लिए लगाया जाता रहा। आज लोकतांत्रिक देश की राजनीतिक व्यवस्था में तानाशाही रवैया बढ़ रहा है। ऐसे में आम लोगों को एकजुट होकर इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि मतदान के समय जाति, क्षेत्र व दल की बजाय अच्छे उम्मीदवारों को चुनाव करें। इससे नेताजी के सपनों का भारत बनाया जा सकेगा।
नेताजी की याद में हुए कार्यक्रम
नरवाना। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर क्षेत्र में कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कालवन में स्थित शहीद स्मारक पर हवन कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जींद के कर्नल राम प्रताप नैन ने नेताजी के जीवन के बारे में जानकार दी। दूसरी ओर नरवाना पुराना बस स्टैंड पर भाजपा नेता सुरेश पांचाल के कार्यालय पर सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई गई और बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पांचाल ने कहा कि आज जो हम खुली हवा में सांस ले रहे है वो इन शहीदों की बदौलत है।
नेताजी की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता: गर्ग
सफीदों। देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह बात हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने नेताजी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो किया, वह इतना आसान नहीं था। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा, श्री गोशाला एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवचरण कंसल, दीपक चौहान, रामरती वर्मा भी मौजूद रहे।
आजाद युवा संगठन ने किया नेताजी को याद
सफीदों। आजाद युवा संगठन ने पुरानी अनाज मंडी स्थित जैन स्थानक में रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रवि मलिक ने की। इस मौके पर युवाओं ने नेताजी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजली दी। इस मौके पर हिमलेश जैन, नीटू धीमान, दीपक, राजू, अजय व सावन मौजूद थे। वहीं अटल विद्यार्थी संगठन ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। इस मौके पर अजीत पाथरी, कृष्ण जांगड़ा, अनुज, अमित सैनी, मोहित, रोहित, रितेश व अवनीत मौजूद थे।
नेताजी के संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता : मिड्ढा
जींद। भारत विकास परिषद वीर शाखा ने रविवार को तिकोना पार्क पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि उनके संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर रेणू दूहन, डीएवी पुलिस-पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजेश कुमार, संजय वर्मा, ईश्वर सिंह सांगवान, धर्मपाल शास्त्री, पवन गोयल, वीरेंद्र भामा, कपिल कुमार, सोनिया लूथरा, कृष्ण कुमार, अनिल भारद्वाज भी मौजूद रहे।
पांडू पिंडारा में मनाई नेताजी की जयंती
जींद। पांडू पिंडारा गांव में रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जंयती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कर मनाई। इस कार्यक्रम में नेताजी की फौज में शामिल रहे पूर्ण सिंह के बेटे सुरेंद्र ढांडा ने बताया कि सुभाषचंद्र बोस महान देशभक्त और कुशल नेता थे। उन्होंने अंग्रेजों से देश को मुक्ति दिलाने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इसके दौरान उन्होंने नारा दिया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। इस अवसर पर सुरेश भोला, गौरव यादव, अनूप जागलान, जिले सिंह रंधावा, मोनू यादव, अशोक जागलान मौजूद रहे।

नेताजी की जयंती पर मनाया पराक्रम दिवस
जींद। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती को जिलेभर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर ने बताया कि जिले में 403 जयंती कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लुदाना में आयोजित कार्यक्रम में नेताजी व उसकी फौज को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed