{"_id":"684f1f5983e3a176e0071883","slug":"sub-health-centers-will-be-built-in-badhana-morkhi-sandil-with-139-crores-jind-news-c-199-1-sroh1009-136342-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 1.39 करोड़ से बधाना, मोरखी संडील में बनेंगे सब हेल्थ सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 1.39 करोड़ से बधाना, मोरखी संडील में बनेंगे सब हेल्थ सेंटर
विज्ञापन
15जेएनडी03: पंचायती राज विभाग कार्यालय का फोटो जहां से सब हेल्थ सेंटर बनाने के लिए टेंडर लगाए ग
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले में अब स्वास्थ्य सेवाओं का बेड़ा अधिक मजबूत होगा। इसके लिए तीन सीएचसी का जल्द निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने 1.39 करोड़ रुपये की राशि से तीन सीएचसी बनाने के लिए टेंडर लगाया है। इसमें बधाना, मोरखी व संडील गांवों में सब हेल्थ सेंटर का निर्माण होगा।
जिले में कई सब हेल्थ सेंटर पिछले लगभग पांच साल से कंडम हालात में थे। इनके निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय को पत्र लिखकर मंजूरी के लिए भेजा था। जहां से इनके निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए।
विभाग ने एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया था। जहां से इनको मंजूरी मिली। प्रत्येक सब हेल्थ सेंटर के लिए 46.64 लाख रुपये की मंजूरी मिली। तीनों सब हेल्थ सेंटर पर 1.39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
अब इन सब हेल्थ सेंटर के निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग ने टेंडर लगा दिया है। इन टेंडरों की बिड अब 23 जून को खुलेगी। इसके बाद कंपनी को निर्माण के लिए टेंडर अलॉट कर दिए जाएंगे।
इसके तुरंत बाद इन सब हेल्थ सेंटरों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। इनके निर्माण के लिए एक वर्ष का समय दिया गया है। इन तीनों गांवों में भवन कंडम होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं दूसरे भवनों में लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही थी।
जहां पर बेहतर तरीके से टेस्ट व इलाज में चिकित्सकों को परेशानी होती थी। अब यहां पर नए भवन बनने के बाद चिकित्सकों को बेहतर रुम, शौचालय, जांच सुविधा व मरीजों के दाखिले के लिए बेहतर कमरे उपलब्ध होंगे।