{"_id":"69bc532347efdebbc203720f","slug":"students-witnessed-the-proceedings-of-the-budget-session-in-the-legislative-assembly-jind-news-c-199-1-jnd1010-150226-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विद्यार्थियों ने विधानसभा में देखी बजट सत्र की कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विद्यार्थियों ने विधानसभा में देखी बजट सत्र की कार्यवाही
विज्ञापन
19जेएनडी29: सीआरएसयू के विद्यार्थी विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही देखते हुए। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही को बेहद करीब से देखा। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान उठने वाले मुद्दों, चर्चाओं और विधायी प्रक्रियाओं को समझा।
विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने युवाओं के साथ अपने विचार साझा करते हुए लोकतंत्र में उनकी भागीदारी और विधायिका की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। विधि विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप नारा और विभाग इंचार्ज डॉ. दीपक वधवा ने इस भ्रमण को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए मील का पत्थर बताया।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों में समझने का अवसर मिलता है। भ्रमण में विभाग के संकाय सदस्य डॉ. सुदेश रानी, डॉ. लालिता शर्मा और डॉ. सुजाता ने भी सहभागिता की।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पहल को अत्यंत सफल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अनुभव ने विद्यार्थियों को न केवल कानूनी प्रक्रियाओं बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया। संवाद