फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   students will now be able to study online, government will atart e-learning facility

छात्र अब ऑनलाइन कर सकेंगे पढ़ाई, सरकार शुरू करेगी ई लर्निंग सुविधा

Fri, 27 Mar 2020 09:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
students will now be able to study online, government will atart e-learning facility
कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान 14 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो, इसके लिए सरकार द्वारा ई लर्निंग की सुविधा शुरू की जा रही है। इसमें छात्र घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। सोशल मीडिया और अन्य साधनों का सहारा लिया जाएगा। इसके आदेश शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग तथा तकनीकी शिक्षा विभाग को दिए गए हैं। विद्यार्थियों को घर बैठे ही स्टडी मैटेरियल उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

इसमें वीडियो और ऑडियो लेक्चर जारी कर उसे व्हाट्सएप, ट्विटर और फेसबुक के अलावा अन्य सोशल मीडिया पर जारी करने के आदेश दिए गए हैं। निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अपनी फैकल्टी के माध्यम से वीडियो व ऑडियो लेक्चर तैयार करें। उच्चतर शिक्षा विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग की साइट पर इसे अपलोड करें। ई लर्निंग की व्यवस्था से विद्यार्थियों के घर बैठने पर भी किसी प्रकार की शैक्षणिक हानि नहीं होगी। उच्चतर शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के अनुसार यह वैकल्पिक समाधान छात्रों के हित के लिए अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में हैं 15 कॉलेज
जिले में 15 सरकारी और गैर सरकारी कॉलेज हैं। इनमें लगभग नौ लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नह हो इसके लिए सभी कॉलेज के शिक्षकों को आदेश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों को ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल उपलब्ध करवाएं। कोरोना वायरस के संक्रमण से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ई लर्निंग की सुविधा शुरू की गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा गूगल के साथ टाई अप किया है। इससे विद्यार्थियों को घर बैठे परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलेगी। इसके लिए सभी लेक्चरर को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने लेक्चर की वीडियो और ऑडियो बनाकर सोशल साइट्स पर डालें, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़ी कोई दिक्कत न आए।
शीला दहिया, प्राचार्य, राजकीय पीजी कॉलेज जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed