फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students were made aware about drug abuse

Jind News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Mon, 23 Feb 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware about drug abuse
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय में एंटी ड्रग्स सेल व यूथ रेड क्रॉस ने सोमवार को उप प्राचार्य सुनीता दुग्गल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया। कहा, नशे की प्रवृति युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डालती है। नशा व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर तौर से प्रभावित करता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेल व अपने सपनों में ध्यान लगाते हुए नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी और कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed