{"_id":"699b504c4125328a460fa385","slug":"students-visited-the-observatory-in-nainital-jind-news-c-199-1-jnd1010-148907-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विद्यार्थियों ने नैनीताल में वेधशाला का भ्र्रमण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विद्यार्थियों ने नैनीताल में वेधशाला का भ्र्रमण किया
Mon, 23 Feb 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के भौतिकी और वनस्पति विज्ञान विभाग की तरफ से 19 से 23 फरवरी तक नैनीताल (उत्तराखंड) का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस शिक्षा यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान और वैज्ञानिक अनुसंधान से अवगत कराना रहा।
20 फरवरी को विद्यार्थियों ने भारत सरकार के प्रतिष्ठित शोध संस्थान आर्यभट्ट अवलोकन विज्ञान अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया। संस्थान के वैज्ञानिकों ने छात्रों को खगोल विज्ञान, सौर अध्ययन, अंतरिक्ष अनुसंधान तथा अत्याधुनिक दूरबीनों की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने वेधशाला परिसर का अवलोकन किया और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पिंडों के अध्ययन की प्रक्रिया को समझा। इस अवसर पर छात्रों ने शोध प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कर वैज्ञानिक उपकरणों एवं डेटा विश्लेषण की विधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।