{"_id":"66f70e0425e7bff8f90ff7f4","slug":"students-took-out-awareness-rally-with-message-to-vote-jind-news-c-199-1-jnd1001-123606-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: छात्रों ने जागरूकता रैली निकाल दिया मतदान करने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: छात्रों ने जागरूकता रैली निकाल दिया मतदान करने का संदेश
Sat, 28 Sep 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी06: मतदान को लेकर जागरूकता रैली निकालते हुए छात्र। स्रोत प्रशासन
जींद। स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी विवेक आर्य के मार्गदर्शन में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए उचाना नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार खेड़ीमसानिया गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। यह रैली गांव की मुख्य गलियों से होती हुई वापस स्कूल पहुंची। छात्रों ने ग्रामीणों को पांच अक्तूबर को विधानसभा चुनाव में मतदान करने का संदेश दिया।
उचाना विधानसभा स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सुनीता नैन ने कहा कि संसार में कई शासन व्यवस्था प्रचलित हैं, उसमें लोकतंत्र एक ऐसी शासन व्यवस्था है जिसमें जनता के हित के लिए जनता के प्रतिनिधि ही सारी व्यवस्था का संचालन करते है। पांच वर्षों में चुनाव करवाना लोकतंत्र की पहली आवश्यक शर्त है। लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करने के लिए भारत के प्रत्येक नागरिक की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवा मतदाताओं को अपने गांव, शहर तथा आसपास के मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए।