फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students took out awareness rally regarding voting

Jind News: छात्रों ने निकाली मतदान को लेकर जागरूकता रैली

Sun, 07 Apr 2024 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Students took out awareness rally regarding voting
जींद। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामराय में शनिवार को प्राचार्य डॉ. दलजीत बिसला की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने मतदान जागरूकता रैली भी निकाली, जिसे प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की शुरूआत बीएलओ नफे सिंह शास्त्री ने वोट जरूर बनवाएंगे, लोकतंत्र सफल बनाएंगे नारे से की। उन्होंने मतदान की महता और शत प्रतिशत मतदान करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन

नफे सिंह शास्त्री ने बताया कि 18 वर्ष की उम्र पूरा होते ही हर युवा को अपना वोट बनवा कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाना चाहिए। निष्पक्ष मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। इसलिए हमें सोच समझकर समाज और देश के विकास के लिए मतदान करना चाहिए। इस दौरान निष्पक्ष मतदान और लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ भी बीएलओ नफे सिंह शास्त्री ने दिलाई। सुपरवाइजर कुलदीप लोहान ने बताया कि धर्म जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर ही किसी योग्य उम्मीदवार को अपना वोट देना चाहिए। कोई भी व्यक्ति किसी भी मतदाता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव नहीं बन सकता। इस अवसर पर रंगकर्मी रमेश भनवाला, राजकुमार लोहान, रमेश कुमार, राजलक्ष्मी, रणधीर सिंह, अनिल कुमार, निशा, सुधा, ज्योति, कविता, पूनम, रितु, दीक्षा, विकास, नरेंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed