{"_id":"6660c072a56323001a0a28f7","slug":"students-started-online-applications-for-admission-in-graduation-jind-news-c-199-1-sroh1009-118054-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्नातक में दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने शुरू किए ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्नातक में दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने शुरू किए ऑनलाइन आवेदन
Thu, 06 Jun 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी34:राजकीय पीजी कॉलेज के बाहर दुकान पर दाखिले के लिए आवेदन करती छात्राएं। संवाद
जींद। राजकीय और निजी कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए 12वीं पास कर चुके विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इसके चलते शहर के मुख्य राजकीय पीजी कॉलेज में अब तक 258 विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में दाखिले के लिए आवेदन किए हैं। आवेदन तीन जून से शुरू होने थे, लेकिन कई कॉलेजों में फीस और विषयों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट नहीं होने के कारण यह एक दिन बाद शुरू हुई।
राजकीय पीजी कॉलेज में बीए में 600 सीट पर 113, बीए इंग्लिश में 40 सीट पर दस, बीए ज्योग्राफी में 40 सीट पर पांच, बीए हिस्ट्री में 40 सीट पर दो, बीकॉम में 260 सीट पर 32, बीए कंप्यूटर साइंस में 60 सीट पर 31, बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ में 150 सीटों पर 15 व बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंस में 300 सीटों पर 11 आवेदन हो चुके हैं। राजकीय कॉलेज सफीदों में बीए में 400 सीट पर 21, बीए इंग्लिश में 40 सीट पर तीन, बीकॉम में 160 सीट पर आठ, बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंस में 60 सीट पर तीन, बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंस में 120 सीट पर चार आवेदन आए हैं। विद्यार्थी आवेदन में 26 जून तक बदलाव कर सकते हैं।
विद्यार्थियों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी पर आधारित रहेगा। कॉलेजों द्वारा दस्तावेजों की जांच पांच जून से लेकर 28 जून तक की जाएगी। इसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा पोर्टल पर दो जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। किसी विद्यार्थियों को अगर मेरिट लिस्ट को लेकर कोई आपत्ति होगी तो वह ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकेंगे। मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी चार जुलाई से लेकर आठ जुलाई तक फीस भर सकेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद नौ जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और फाइनल मेरिट लिस्ट दस जुलाई को जारी होगी। मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी दस जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक फ ीस भर सकेंगे। इसके बाद कॉलेजों में रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग की जाएगी।
वज्रन
जो विद्यार्थी स्नातक में दाखिला लेना चाहता है। उनके लिए पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी 25 जून तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर शेड्यूल में कोई बदलाव होगा तो विद्यार्थियों को अवगत करवा दिया जाएगा। अभी तक निर्धारित समय में ही आवेदन करने होंगे।-डॉ. सत्यवान मलिक प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज जींद।