फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students showcased Haryanvi culture in Youth Festival

Jind News: युवा महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई हरियाणवी संस्कृति

Fri, 22 Nov 2024 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Students showcased Haryanvi culture in Youth Festival
21जेएनडी25-सीआरएसयू में आयोजित युवा महोत्सव में पहुंचे मुख्यातिथि डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढ
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में युवा कौशल विभाग और जिला प्रशासन की तरफ सेे आयोजित दो दिवसीय युवा महोत्सव का वीरवार को शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के पास न केवल अपनी सफलता की संभावनाएं हैं बल्कि देश को महाशक्ति बनाने की क्षमता भी है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देते हुए डिजिटल इंडिया और कौशल विकास कार्यक्रमों के योगदान को सराहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं को रोजगार और उद्यमिता में मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि नवाचार और कौशल विकास देश के प्रगति मार्ग को प्रशस्त करते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि अपनी क्षमता को पहचानें और अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए सतत प्रयास करें। जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं आईटीआई जींद प्राचार्य अनिल गोयल ने युवाओं के कौशल विकास और उनके भविष्य को संवारने में इस तरह के आयोजनों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ पिछले वर्ष के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को भी आमंत्रित किया था। उनकी उपस्थिति ने न केवल कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई बल्कि प्रतिभागियों को प्रेरणा भी दी। दो दिवसीय महोत्सव में 300 से अधिक युवा विभिन्न विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में गु्रप फोक डांस, कहानी लेखन और फोटोग्राफी जैसे कार्यक्रमों में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी, राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक, राजकुमार गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed