{"_id":"6910de72f9a68205de08a108","slug":"students-showcase-their-talent-in-atul-maheshwari-scholarship-examination-to-shape-their-future-jind-news-c-198-1-rew1001-228676-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भविष्य संवारने के लिए विद्यार्थियों ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भविष्य संवारने के लिए विद्यार्थियों ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
पूनम, परीक्षार्थी
रेवाड़ी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दिल्ली रोड स्थित सतीश पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2025 की परीक्षा कराई गई।
परीक्षा में 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सुबह 11 से दोपहर साढ़े 12 बजे परीक्षा चली। विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में अपना भविष्य संवारने के लिए हिस्सा लिया था। इस दौरान बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।
विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले ही स्कूल परिसर में पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में काफी उत्साह भी देखने को मिला। परीक्षा के समय कोई समस्या न हो, इसके लिए स्कूल के स्टाफ ने सहयोग किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चों ने परीक्षा दी। स्कूल की प्राचार्या संगीता यादव ने इस परीक्षा को स्वयं मॉनिटर किया। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
संगीता यादव ने बताया कि अमर उजाला की तरफ से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के बारे में जब सुना तो काफी अच्छा लगा। इस छात्रवृत्ति से जरूरतमंद विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा।
परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में स्कूल स्टाफ मोनिका, अंजू यादव, सोनिया, निशा, ममता, दीपिका, नेहा, सीमा, जयबाला व संगीता ने योगदान दिया।
-- -- -- -- -- -- --
छात्रवृत्ति परीक्षा में अगर पास होता हूं तो मेरे लिए काफी मायने रखता है। छात्रवृत्ति मिलेगी तो इंजीनियर की पढ़ाई करूंगा। मेरा सपना इंजीनियर बनने का है। -विवेक, परीक्षार्थी
-- -- -- -- -- --
छात्रवृत्ति मिलेगी तो आगे की पढ़ाई आसान हो जाएगी। सपना डॉक्टर बनने का है। अब परिणाम का इंतजार है। -सूर्यकांत शर्मा, परीक्षार्थी
-- -- -- -- --
सीए बनना चाहता हूं। इसके लिए कोचिंग की मदद लेनी पड़ेगी। छात्रवृत्ति मिल पाई तो यह सब संभव हो पाएगा। -केशव, परीक्षार्थी
-- -- -- -- --
पेपर थोड़ा लंबा था लेकिन सभी प्रश्न समझने योग्य थे। कुल मिलाकर परीक्षा का अनुभव सकारात्मक और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहा। -सुहानी, परीक्षार्थी
-- -- -- -- -
प्रश्नपत्र बहुत अच्छा लगा। नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन की वजह से उसे पेपर हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। परीक्षा के बाद वह काफी संतुष्ट दिखी। -ज्योति, परीक्षार्थी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रश्न रोचक और सोचने-समझने वाले थे। पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दी। ऐसे प्रश्न बच्चों की रचनात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करते हैं। -जयश्री, परीक्षार्थी
-- -- -- -- -- --
पाठ्यक्रम से ही अधिकतर प्रश्न आए थे जिससे पेपर हल करने में आसानी रही। शिक्षकों के समझाने का तरीका बहुत मददगार रहा और आत्मविश्वास बढ़ा। -पूनम, परीक्षार्थी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रश्नपत्र संतुलित और सहज था। सभी विषयों के प्रश्न ठीक थे। परीक्षा का अनुभव अच्छा और सीखने योग्य था। -धैर्य, परीक्षार्थी