फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students should promote water conservation campaign: Surendra Narwal

विद्यार्थी जल संरक्षण मुहिम को आगे बढाएं : सुरेंद्र नरवाल

Thu, 31 Oct 2024 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Students should promote water conservation campaign: Surendra Narwal
30जेएनडी14: जल संरक्षण मुहिम के तहत विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग।
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा राजीव गांधी पोलिटेक्नीकल संस्थान नरवाना में अमृत 2.0 के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। मुख्यातिथि खंड समन्वयक सुरेंद्र नरवाल रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में 50 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सुरेंद्र नरवाल ने कार्यक्रम में अमृत 2.0 का विस्तारित नाम अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन के बारे में विस्तार से बताया। इसके तहत शहर के उपभोक्ता को हर घर नल व सीवरेज व्यवस्था को उपलब्ध करवाना है। साथ ही जल संरक्षण व जल की सुरक्षा व गुणवत्ता के साथ-साथ सीवरेज प्रबंधन और जल निकासी के लिए आवश्यक सुविधा का प्रबंध भी किया जा रहा है। डॉ. रणधीर मताना ने बताया कि नरवाना शहर के पांच स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 350 से अधिक विद्यार्थियों ने कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed