{"_id":"698f6f0f4ea27d237f026585","slug":"students-should-not-face-any-inconvenience-vice-chancellor-jind-news-c-199-1-jnd1010-148497-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो : कुलपति
Sat, 14 Feb 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी29: मेस में खाने को चेक करते कुलपति डॉ. रामपाल सैनी और अन्य। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामपाल सैनी ने बॉयज हॉस्टल का निरीक्षण किया। मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था।
उन्होंने हॉस्टल भवन की संरचनात्मक स्थिति, कमरों की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंध, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश एवं वेंटिलेशन सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रत्येक व्यवस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोईघर, खाद्य सामग्री के भंडारण स्थल, बर्तनों की सफाई व्यवस्था तथा भोजन तैयार करने की प्रक्रिया काे देखा। उन्होंने स्वयं भोजन की गुणवत्ता की जांच की और उसका स्वाद भी चखा। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने मेस प्रबंधन एवं ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता, पोषण मानकों और स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पौष्टिक, ताजा एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मेस परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराने तथा भोजन की तैयारी में स्वच्छता के सभी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में इको-फ्रेंडली वातावरण को बढ़ावा दिया जाएगा। हॉस्टल परिसर में हरित क्षेत्र विकसित करने, स्वच्छता अभियान को नियमित रूप से चलाने तथा प्लास्टिक मुक्त परिसर की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा रात्रि गश्त को नियमित करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल भी उपस्थित रहे। उन्होंने मेस संचालन की पारदर्शिता, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण प्रणाली तथा रसोईघर की स्वच्छता का बारीकी से निरीक्षण किया। विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर ओएसडी टू वाइस चांसलर, डॉ. विजय कुमार, चीफ वार्डन डॉ. अजमेर सिंह, वार्डन डॉ. प्रवीण, एसडीओ सिविल, ललित भारद्वाज, निजी सचिव सुरेश कुमार मौजूद रहे।