फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students sensitized to health and hygiene.

Jind News: विद्यार्थियों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Wed, 22 Apr 2026 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Students sensitized to health and hygiene.
21जेएनडी26: विद्यार्थियों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में कृमि मुक्ति दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पेट के कीड़ों से बचाव और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन


अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय पहुंची। इसमें एमपीएचडब्ल्यू, डॉ. प्रदीप कुमार और रितु भारद्वाज शामिल रहे। टीम ने विद्यार्थियों को कृमि मुक्ति दवा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पेट के कीड़ों से मुक्त कर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय हेल्थ एंबेसडर पूनम कटारिया व पुष्पा सैनी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कृमि मुक्ति अभियान की उपयोगिता बताई। मुख्य शिक्षक सुरेंद्र पातलान ने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एमपीएचडब्ल्यू प्रदीप कुमार व रितु शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि पेट में कीड़े होने से बच्चों में एनीमिया, कुपोषण और शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न होती है।

समय-समय पर कृमि मुक्ति दवा का सेवन बेहद जरूरी है। इस अवसर पर हेल्थ एंबेसडर प्राध्यापिका पूनम कटारिया, अध्यापक प्रदीप जागलान, पुष्पा सैनी, आशा वर्कर अनीता, सरला, नीलम शर्मा ,अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed