फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students' pass will not be valid in private bus

Jind News: निजी बस में नहीं चलेगा छात्रों का पास

Sat, 21 Sep 2024 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Students' pass will not be valid in private bus
जींद। रियायती पास पर निजी बसों में विद्यार्थियों के यात्रा करने को लेकर उपजे विवाद को लेकर शुक्रवार को रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन, डीटीओ कार्यालय से एमवीओ संजीव कौशिक और निजी बस ऑपरेटर की बैठक हुई। इसमें निष्कर्ष निकला कि निजी बसों में अभी छात्रों के पास मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

रोडवेज मुख्यालय की ओर से छात्रों के पास रोडवेज और किलोमीटर स्कीम की बसों में लागू करने के लिए पत्र जारी किया गया है। निजी बसों में छात्रों का पास लागू होने का कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिला है। जब तक कोई निर्देश नहीं मिल जाता है तक तक छात्रों को निजी बसों में टिकट लेकर ही सफर करना होगा।
विज्ञापन


जुलाई के अंत में रोडवेज मुख्यालय ने छात्रों को 50 किमी की जगह 150 किलोमीटर तक बस में रियायती पास पर यात्रा करने की सुविधा दी थी, लेकिन निजी बसों में इस पास के लागू करने का कोई स्पष्ट निर्देश नहीं था। यह निर्देश केवल रोडवेज बसों और किलोमीटर स्कीम वाली बसों के लिए था, जबकि रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने निजी बस में भी छात्रों के पास मान्य होने की बात कही थी। तभी से यह मामला तूल पकड़ रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निज बसों में यात्रा के दौरान छात्र पास मान्य होने के लिए महाप्रबंधक के बयान का हवाला दे रहे थे। इससे आए दिन निजी बस ऑपरेटर व शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीच विवाद हो रहा था। ऐसे में निजी बस ऑपरेट और छात्रों के बीच बढ़ रहे विवाद को देखते हुए शुक्रवार को स्टेज कैरिज निजी बस वेलफेयर एसोसिएशन के उपप्रधान डॉ. धन सिंह के नेतृत्व में निजी बस ऑपरेटर केहर सिंह, वीरेंद्र, कृष्ण, राजेश, संदीप व सुशील आरटीएम कार्यालय में एमवीओ संजीव कौशिक के पास पहुंचे। वहां पर रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन भी मौजूद रहे।
उनका कहना था कि महाप्रबंधक के बयान देने के कारण विद्यार्थियों और निजी बस ऑपरेटर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। आए दिन छात्र निजी बस ऑपरेटर से झगड़ा कर रहे हैं, जबकि यह निर्देश रोडवेज मुख्यालय की ओर से केवल रोडवेज व किलोमीटर स्कीम वाली बसों के लिए दिए गए थे।

विभिन्न रूटों पर चलती हैं 162 निजी बस

जींद डिपो में रोडवेज बसों की संख्या 169 है, जबकि जिले के अलग-अलग रूटों पर कुल 162 निजी बस चल रही हैं। इनमें नरवाना रूट पर 31, असंध रूट पर 16, गोहाना और बरवाला रूट पर 19, हांसी रूट पर 26, पुंडरी रूट पर तीन, जींद-पानीपत रूट पर 26, पिल्लूखेड़ा-रोहतक रूट पर 5, नरवाना-हांसी रूट पर 5, नरवाना- कैथल रूट पर 24 और नरवाना-हिसार रूट पर 20 निजी बस चल रही हैं। जिले के आठ हजार विद्यार्थी विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए रोडवेज बसों में सफर करते हैं।

युवकों के बस पास 150 किलोमीटर तक रोडवेज बसों में रियायती पास लेकर मुख्यालय की ओर से पत्र आया हुआ है। निजी बस में भी छात्रों के पास मान्य होंगे या नहीं, इसको लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं। जब तक स्पष्ट निर्देश मुख्यालय की ओर से नहीं मिलते हैं तब तक रोडवेज व किलोमीटर स्कीम की बसों में यह सुविधा लागू रहेगी। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, जींद।


निजी बसों में छात्रों के पास अभी मान्य नहीं हैं। जब तक कोई निर्देश नहीं मिलता है तक तक छात्र टिकट लेकर निजी बस में सफर करें। बस पास की सुविधा निजी बस में लागू होने का कोई निर्देश मिलेगा तो उससे अवगत करवा दिया जाएगा। -संजीव कौशिक, मोटर व्हीकल अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed