फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students of Saraswati School Bagdu dominated in block level games

खंड स्तरीय खेलों में सरस्वती स्कूल बागडू के विद्यार्थियों का रहा दबदबा

Mon, 05 Sep 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students of Saraswati School Bagdu dominated in block level games
सरस्वती स्कूल की टीम के साथ खेल कोच और स्कूल संचालक रोहताश चहल। संवाद - फोटो : Jind
सफीदों। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के बच्चों द्वारा बढ़-चढक़र भाग लिया गया। समापन पर मुख्यातिथि के तौर पर बीईओ दलबीर मलिक ने शिरकत की। इसमें सरस्वती स्कूल बागडू के लडक़े व लड़कियों ने अंडर-14 की खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। लडक़ों ने अंडर-14 की कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही अंडर-17 की खो-खो प्रतियोगिता में भी लडक़े व लड़कियों ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

स्कूल के चेयरमैन रोहताश चहल ने बताया कि खंड स्तरीय खेलों में विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा छात्रा साक्षी ने अंडर-14 की 100 मीटर दौड़ में द्वितीय, हाई जंप में प्रथम, अंडर-19 ट्रिपल जंप में द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्रा
विज्ञापन

जानवी ने अंडर-19 की शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान, काजल ने अंडर-19 की 100 मी. में दौड़ में प्रथम, ट्रिपल जंप में प्रथम, छात्रा कोमल ने अंडर-17 लोग जंप में द्वितीय, 200मीटर में प्रथम स्थान, अंडर-19 की 800 मीटर दौड़ में अंजली ने प्रथम, अंडर-19 की 200मीटर दौड़ में तानिया ने प्रथम स्थान हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी कोमल ने अंडर-17 लॉंग जंप में 400 मीटर में प्रथम 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंतिमा 300 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाराणा प्रताप स्कूल मुआना की खिलाड़ी मनीषा कुमारी अंडर-14 ने 1500 व 3000 मीटर में प्रथम स्थान, 200 मीटर में जगदेव ने द्वितीय स्थान, अंडर-17 की 5000 मीटर दौड़ में राजदेव ने प्रथम स्थान, लंबी कूद में साधना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक अजय राणा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed