फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students of government schools will not face any problem for books

Jind News: राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को पुस्तकों के लिए नहीं होगी परेशानी

Wed, 05 Mar 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Students of government schools will not face any problem for books
04जेएनडी04-डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद।
जींद। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को पुस्तकों के लिए हर साल की तरह इस बार परेशान नहीं होना पड़ेगा। विद्यार्थियों को इस बार नए सत्र में स्कूलों में छात्र संख्या के अनुसार समय से पुस्तकें मुहैया करा दी जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहले से ही योजना बना ली है। विभाग ने अधिकारियों की छात्र संख्या अनुसार किताबों की डिमांड मांगी थी, जो अधिकारियों की ओर से भेज दी गई है। समय से पुस्तकें मिलने से अध्यापकों को भी पढ़ाने में सहूलियत होगी। हर साल आधा सत्र बीत जाने के बाद विद्यालयों में किताबें आती थीं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। ऐसे में शिक्षा विभाग ने इस बार सत्र की शुरू होने से पहले पुस्तकें पहुंचाने की योजना बनाई है। विभाग की ओर से पिछले दिनों विद्यालयों से डिमांड मांग ली गई थी। बता दें कि राजकीय विद्यालयों में पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें दी जाती हैं। बालवाटिका से लेकर आठवीं कक्षा तक के 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। नए सत्र में समय पर पुस्तकें आने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
विज्ञापन


आठवीं कक्षा में हैं 68 हजार से अधिक विद्यार्थी
बालवाटिका से लेकर आठवीं कक्षा तक 68 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैंं। इसमें बालवाटिका में 4643, पहली कक्षा में 4617, दूसरी कक्षा में 4852, तीसरी कक्षा में 7359, चौथी कक्षा में 8457, पांचवीं कक्षा में 9188, छठी कक्षा में 9207, सातवीं कक्षा में 9544 और आठवीं कक्षा में 10425 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

---वर्जन
नया सत्र की शुरुआत में उपलब्ध होंगी किताबें
विद्यार्थियों को इस साल परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग की ओर से एमआईएस पोर्टल पर किताबों की डिमांड की गई थी। नया सत्र शुरू होने पर पुस्तकें आने की संभावना है। ऐसे में विद्यार्थियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed