{"_id":"67928df8fd34415bfe0a4ad4","slug":"students-of-class-9th-and-11th-will-now-solve-harbans-puzzles-in-mathematics-exam-jind-news-c-199-1-jnd1002-128865-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 9वीं व 11वीं के छात्र अब गणित की परीक्षा में सुलझाएंगे हरबंस पहेलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 9वीं व 11वीं के छात्र अब गणित की परीक्षा में सुलझाएंगे हरबंस पहेलियां
विज्ञापन
23जेएनडी08-जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो।
राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं और 11वीं के विद्यार्थी गणित की परीक्षा में हरबंस पहेली से संबंधित प्रश्न हल करेंगे। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान और परिषद हरियाणा की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार गणित विषय की परीक्षा में स्थानीय पहेलियों एवं समस्याओं को सुलझाने के लिए पठ्न पाठन प्रक्रिया को बढ़ाने के उद्देश्य से सवाल आएगा। 17 फरवरी से 11वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होंगी।
परीक्षा का समय सुबह साढ़े आठ से लेकर साढ़े 11 बजे तक रहेगा। 17 को पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। फिर 18 फरवरी को फाइन आर्ट्स, 19 फरवरी को हिंदी, 20 फरवरी को गृह विज्ञान, 21 फरवरी को एग्रीकल्चर, 22 फरवरी को भूगोल, 24 फरवरी को फिजिक्स/इकोनॉमिक्स, 25 फरवरी को फिजिकल एजुकेशन, 27 फरवरी को पब्लिक एड/अकाउंट/रसायन विज्ञान, 28 फरवरी को पंजाबी/संस्कृत/उर्दू, एक मार्च को इतिहास/बिजेनस/जीव विज्ञान, तीन मार्च को गणित, चार मार्च को राजनीति विज्ञान, पांच मार्च को आटोमोबाइल/हेल्थ केयर/ब्यूटी एंड वेलनेस, छह मार्च को सोशलॉजी विषय की परीक्षा है।
इसके बाद सात मार्च को म्यूजिक, दस मार्च को कंप्यूटर साइंस, 11 मार्च को डांस, 12 मार्च को संस्कृत व्याकरण, 13 मार्च को संस्कृत व्याकरण पार्ट-2 व 15 मार्च को संस्कृति साहित्य विषय की परीक्षा होगी। 18 फरवरी से 9वीं कक्षा की परीक्षा शुरू होगी। 18 को हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद 20 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 22 फरवरी को अंग्रेजी, 25 फरवरी को गणित, 28 फरवरी को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद चार मार्च को संस्कृत/उर्दू/ड्राइंग इत्यादि, पांच मार्च को पंजाबी, सात मार्च को संस्कृत साहित्य व दस मार्च को संस्कृत व्याकरण विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
बॉक्स
गणित विषय को अक्सर विद्यार्थी मुश्किल विषय मानते हैं। गणित में विद्यार्थियों को प्रश्रों को हल करने में मुश्किल होती है। ऐसे में परिषद की ओर से एक पहल की गई है, जिसके अंतर्गत 9वीं व 11वीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा में हरबंस पहेली से संबंधित प्रश्न पूछा जाएगा। यह पहल विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रुचि पैदा करने के लिए की गई है।
-आनंद सहारण, जिला गणित विशेषज्ञ।