फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students lock school in Sheelakhedi of Jind due to lack of teachers

Jind: अध्यापकों की कमी से नाराज छात्रों ने शीलाखेड़ी में स्कूल पर जड़ा ताला, पंचायत चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Mon, 17 Oct 2022 12:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Oct 2022 12:02 PM IST
सार

गांव शीलाखेड़ी के स्कूल में काफी समय से महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापकों की नियुक्ति नहीं हुई है। छात्रों का धैर्य सोमवार सुबह जवाब दे गया। छात्र लामबंद होकर स्कूल के मुख्य गेट पर आ गए और ताला जड़ दिया।

विज्ञापन
Students lock school in Sheelakhedi of Jind due to lack of teachers
स्कूल पर जड़ा ताला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जींद के गांव शीलाखेड़ी स्थित राजकीय हाई स्कूल पर सोमवार सुबह छात्रों ने अध्यापकों की कमी को लेकर ताला जड़ दिया। ताला जड़ने वाले बच्चों का कहना था कि स्कूल में गणित, विज्ञान समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापकों की कमी है। 
विज्ञापन


इस बारे में कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन स्कूल में अध्यापकों की कमी को पूरा नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने मांग की कि स्कूल में सभी महत्वपूर्ण विषय के अध्यापकों की तुरंत प्रभाव से नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन


गांव शीलाखेड़ी के स्कूल में काफी समय से महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापकों की नियुक्ति नहीं हुई है। छात्रों का धैर्य सोमवार सुबह जवाब दे गया। छात्र लामबंद होकर स्कूल के मुख्य गेट पर आ गए और ताला जड़ दिया। छात्रों का कहना था कि स्कूल से अध्यापकों का तबादला हुआ था। जिसके बाद स्कूल से हिसाब, विज्ञान सहित सात अध्यापकों की कमी हो गई है। अध्यापकों की कमी के चलते उनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही है और अब परीक्षाएं भी सिर पर है। छात्रों ने मांग की कि स्कूल में सभी महत्वपूर्ण अध्यापकों की नियुक्ति की जाए ताकि उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से हो। छात्रों के परिजनों ने धमकी दी कि शीघ्र ही अध्यापकों की नियुक्ति नहीं हुई तो वह पंचायत चुनाव के बहिष्कार का एलान भी कर सकते है। बाद में मामला सफीदों के एसडीएम सत्यवान मान के संज्ञान में भी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed