फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students learned about mapping and Harkesh

Jind News: विद्यार्थियों ने मैपिंग और हरकेश की जानकारी ली

Thu, 11 Apr 2024 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Students learned about mapping and Harkesh
जींद। राजकीय महाविद्यालय सफीदों की एमएससी ज्योग्राफी फाइनल के छात्रों ने बुधवार को हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर हिसार का भ्रमण किया। भ्रमण के लिए कॉलेज की प्राचार्या डाॅ. तनाशा हुड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भ्रमण भूगोल विभाग के अध्यक्ष डाॅ. हरिओम की देखरेख में किया गया। भ्रमण का उद्देश्य रिमोट सेंसिंग और जीआईएस तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त करना था। वर्तमान समय के तकनीकी दौर में रिमोट सेंसिंग और जीआईएस तकनीक का प्रयोग कृषि क्षेत्र, सामाजिक, आर्थिक, कानूनी क्षेत्र, औद्योगिक, परिवहन क्षेत्र के साथ-साथ कोई भी प्रकृति आपदा का अनुमान और आपदा की संभावना की जानकारी के लिए भी किया जा रहा है। छात्रों ने हरसेक हिसार में क्यूजीआईएस, सागा, मैप इंफो सॉफ्टवेयर और उनके प्रयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की। जीआईएस तकनीक की जानकारी देने के लिए सीनियर साइंटिस्ट डाॅ. रितेश, सीनियर प्रोजेक्ट फैलो प्रदीप कुमार ने भरपूर योगदान दिया। इस अवसर पर डाॅ. सुनील देवी व लैब सहायक सुरेंद्र भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed