फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students hooting at prize distribution ceremony, police had to be called

Jind News: पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने की हूटिंग, बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 15 Dec 2022 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Students hooting at prize distribution ceremony, police had to be called
जींद। राजकीय पीजी कॉलेज में वीरवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान गेट के बाहर कुछ विद्यार्थियों ने हूटिंग शुरू कर दी। इससे सड़क पर जाम लग गया। यह देख कॉलेज प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने विद्यार्थियों को हटाया। प्रबंधन का कहना है कि हूटिंग करने वाले बाहरी छात्र थे।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज में वीरवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था। इसमें कॉलेज के पास आउट विद्यार्थियों को डिग्री देने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान कॉलेज के गेट के बाहर विद्यार्थियों ने हूटिंग शुरू कर दी। काफी संख्या में विद्यार्थी कालेज के गेट के बाहर सड़क पर आ गए जिससे सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। विद्यार्थियों की भीड़ को देखकर कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यार्थियों को हटाया। बाहर निकाले जाने वाले विद्यार्थियों का कहना था कि उनमें से ज्यादातर विद्यार्थी कॉलेज में ही पढ़ते हैं। वहीं कॉलेज प्रबंधन का कहना था कि कार्यक्रम के दौरान बाहरी छात्र आ गए थे। इसलिए उन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पीजी कॉलेज में प्रत्येक कार्यक्रम में हंगामा होना आम बात हो गई है। अक्तूबर में राजकीय पीजी कॉलेज में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों ने इंटरनेट पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के आने की अफवाह फैला दी थी। इसके बाद काफी विद्यार्थी कालेज में पहुंचना शुरू हो गए थे जिसमें बाहरी विद्यार्थी भी शामिल थे। उस दौरान भी विद्यार्थियों को कॉलेज से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें बाहरी विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया गया। कालेज में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी परिसर के अंदर ही थे। बाहरी विद्यार्थियों ने ही कॉलेज के बाहर नारेबाजी की है। विद्यार्थियों को कार्ड दिखाकर ही प्रवेश दिया जा रहा था।-शीला दहिया, प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed