फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students have today to deposit fees in ITI to save money

Jind News: आईटीआई में दाखिले के लिए फीस जमा कराने को लेकर विद्यार्थियों के पास बचा आज का दिन

Tue, 15 Jul 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 15 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Students have today to deposit fees in ITI to save money
14जेएनडी08-कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में दाखिले से संबंधित जानकारी लेते हुए विद्यार्थी। स्रो
जींद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद दाखिला प्रक्रिया जारी है। जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आया है उनके पास फीस जमा कराने के लिए 15 जुलाई तक का समय है। साथ ही दस्तावेजों की जांच का कार्य 14 जुलाई तक पूरा हो चुका है। इसके बाद तीसरे राउंड के लिए 16 जुलाई को खाली सीटों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन

दूसरी मेरिट लिस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 जुलाई से 19 जुलाई तक दोबारा से विभाग की ओर से पोर्टल खोला जाएगा जिसमें विद्यार्थी अपने ट्रेड में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद 22 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, वह विद्यार्थी 26 जुलाई तक आईटीआई में आकर दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं और 27 जुलाई तक विद्यार्थियों के पास फीस भरने का समय रहेगा।
विज्ञापन



25 राजकीय और निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में 5484 सीटें हैं
जिलेभर की 25 राजकीय और निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में 5484 सीटें हैं। कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। प्राचार्य नरेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों में इस बार भी तकनीकी शिक्षा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक प्रथम और द्वितीय चरण को मिलाकर 379 विद्यार्थियों ने संस्थान में प्रवेश लिया है। इससे पहले प्रथम मेरिट सूची में 666 विद्यार्थियों का चयन किया गया था जिनमें से 256 विद्यार्थियों ने प्रथम चरण में दाखिला लिया था और अब द्वितीय चरण में यह संख्या बढ़कर 123 और जुड़ चुकी है। संस्थान में 944 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रकार अब तक लगभग 40 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। 15 जुलाई तक चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा कराने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है जिसके उपरांत खाली सीटों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed