फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students from Kollam College, Kerala visited Belarakha School

Jind News: केरल के कोल्लम कॉलेज के विद्यार्थियों ने बेलरखा स्कूल का किया भ्रमण

Wed, 11 Mar 2026 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 11 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Students from Kollam College, Kerala visited Belarakha School
10जेएनडी07-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा का भ्रमण करते हुए विद्यार्थी। स - फोटो : 1
नरवाना। केरल राज्य के कोल्लम जिले के एक कॉलेज के विद्यार्थियों ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और आधुनिक संसाधनों से अवगत कराना था। भ्रमण दल का नेतृत्व डॉ. रेशमा ने किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य बलजीत गोयत और अध्यापक प्रदीप जागलान के मार्गदर्शन में टीएलएम से सुसज्जित कक्षाओं, मध्याह्न भोजन क्षेत्र, किचन गार्डन, हर्बल पार्क, स्वच्छ पार्क और पार्किंग क्षेत्र को देखा। इसके साथ ही उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब, लैंग्वेज लैब, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, बैंकिंग लैब, मैथ्स लैब, विज्ञान पैनोरमा तथा विज्ञान प्रश्नोत्तरी गैलरी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आधुनिक संसाधनों और सुव्यवस्थित शिक्षण व्यवस्था को देखकर विद्यार्थियों ने प्रबंधन और स्टाफ की सराहना की। इस दौरान डॉ. कृष्ण कुमार कनक ने विजिटर बुक में विचार लिखते हुए विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और स्वच्छ वातावरण की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय हिंदी निदेशालय, भारत सरकार से डॉ. पुरुषोत्तम मीना, हिंदी सुधार संघ फिरोजाबाद से कृष्ण कुमार कनक, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रामनरेश, दिल्ली विश्वविद्यालय से डॉ. आरती पाठक, डॉ. रीना संधू, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. मोहित कुमार, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. सुल्तान सिंह, डॉ. ज्योति, डॉ. दीपिका, डॉ. पूजा, गणित प्राध्यापक सुनील कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed